
कोरबा टीवी36हिन्दुस्तान :- कोरबा जिले के वनाचंल क्षेत्र ग्राम पंचायत अजगर बहार के मोहल्ला टोंका भांठा में विशेष पिछड़ी जनजाति( पहाड़ी कोरवा ) अभिलाषा कलस्टर संगठन ने अनुसूचित जनजाति विशेष पहाडी कोरवा के साथ में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत अजगर बहार सरपंच श्रीमती रीता कंवर एवं पी .आर.पी. श्रीमति सुनीता देवी , क्रेडर सक्रिय महिला सरिता कंवर , संतोषी मंझवार, कृष्णा देवांगन, कलस्टर के अध्यक्ष बुधवारा श्रीवास एवं गांव के बच्चे महिलाएं उपस्थित रहे, जिसमें समूह के दीदीयों को वस्त्र एवं मिठाई और पटाखे वितरण किया गया, यह कार्यक्रम लगातार तीन वर्षों से किया जा रहा है,

साथ ही साथ शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई उनकी समस्याओं पर चर्चा किया गया कोरवा जनजाति (राष्ट्रपति के दत्तक) के लोगों का मुखिया आजीविका का साधन है महुआ ,सराई, लाख ,लासा, तेंदूपत्ता होता है साथ ही बाँस छिंद से झाड़ू टोकनी और सुपा बनाकर बिक्री का कर परिवार का भरण पोषण करते हैं इस अवसर पर कोरवा जनजाति के सदस्यों में हर्ष उल्लास का वातावरण था ।
रिपोर्टर : कृष्णा दास महंत टीवी36 हिन्दुस्तान