रायपुर में हेलीकॉप्टर से दोपहर में पहुंचेंगे कोरबा
कोरबा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 मार्च को शाम 4 बजे वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का शुभारंभ वर्चुअली ऑनलाइन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में कोरबा विधायक तथा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन प्रमुख रूप से शामिल होंगे। वे आज 13 मार्च को लगभग 2ः45 बजे रायपुर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर लगभग 3ः30 बजे मुड़ापार हैलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे कार्यक्रम स्थल प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। शाम लगभग 5 बजे वे कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
