Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस एक मिनरल की कमी से हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, न नींद आएगी न चैन मिलेगा,एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों…
    स्वास्थ्य

    इस एक मिनरल की कमी से हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, न नींद आएगी न चैन मिलेगा,एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों…

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक मिनिरल है. जो हड्डियों, मांसपेशियों, नसों और हृदय के समुचित कार्य के लिए आवश्यक है. यह शरीर में 300 से अधिक बायोकेमिकल रिएक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जिसमें एनर्जी प्रोडक्शन, प्रोटीन सिंथेसिस और डीएनए की मरम्मत शामिल है. मैग्नीशियम एक बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज है जो हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है. इसकी कमी से शरीर में विभिन्न समस्याएं हो सकती हैं. इसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है. इसलिए आहार में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण है. यदि शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आप कई खाद्य पदार्थों के माध्यम से अपने शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं.

    मैग्नीशियम की कमी के लक्षण

    रात को नींद न आना: ऐसा कहा जाता है कि रात को नींद न आने के पीछे मुख्य कारण मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग है. लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार रात को नींद न आने का एक कारण शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी है.

    मांसपेशियों में ऐंठन, तनाव और दर्द: मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में तनाव, अकड़न और दर्द हो सकता है. यह समस्या विशेष रूप से पैर की मांसपेशियों में आम है.

    थकान और कमजोरी: मैग्नीशियम की कमी से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है.

    हाई ब्लड प्रेशर: मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसकी कमी से उच्च रक्तचाप हो सकता है.

    अनिद्रा और तनाव: मैग्नीशियम तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है. इसकी कमी से अनिद्रा, चिंता और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

    कमज़ोर हड्डियां: मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.

    अनियमित दिल की धड़कन: मैग्नीशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसकी कमी से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है.

    मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने वाले खाद्य पदार्थ

    पालक: पालक मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत है. एक कप पालक में लगभग 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. पालक में फोलेट, आयरन, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं. आप इसे सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं. पालक में फोलेट, आयरन, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं.

    कद्दू के बीज: कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं. 30 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 150 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, बी, सी, डी और बी 12, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और मोनोअनसेचुरेटेड वसा हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं. आप इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं.

    डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है. 28 ग्राम डार्क चॉकलेट में लगभग 64 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. इसके अलावा डार्क चॉकलेट का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है.

    बादाम: बादाम मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं. आप इसे नाश्ते में या दूध के साथ खा सकते हैं. बादाम में मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ई और आयरन पर्याप्त मात्रा में होते हैं. 2017 में ‘डर्मेटोलॉजी रिसर्च एंड प्रैक्टिस जर्नल’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बादाम खाने से त्वचा पर झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है.

    अखरोट: अखरोट में मैग्नीशियम के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है. इसमें विटामिन ई और बायोटिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं.

    केला: केला मैग्नीशियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है. एक मध्यम आकार के केले में लगभग 32 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. आप इसे सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में मिला सकते हैं.

    अंजीर: अंजीर मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं. 100 ग्राम अंजीर में लगभग 68 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. आप अंजीर को रातभर भिगोकर सुबह खा सकते हैं या फिर दूध के साथ भी ले सकते हैं.

    सोयाबीन: सोयाबीन मैग्नीशियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. एक कप सोयाबीन में लगभग 108 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है. आप इसे सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं.

    ब्राउन चावल: ब्राउन चावल मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. इसके अलावा, इस चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम है. इसलिए, यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद है. आप इसे चावल या खिचड़ी के रूप में खा सकते हैं.

    Views: 38,910
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआग के दरिया पर शहर: यहां 109 सालों से धधक रही ज्वाला, जानिए मौत के साये से क्यों नहीं हटना चाहते लोग…
    Next Article आज शनि आदित्य योग से मेष, वृषभ सहित 8 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…

    October 29, 2026

    पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…

    October 29, 2026

    धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…

    October 29, 2026

    खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…
    • पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…
    • धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…
    • खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…
    • समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?