Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस साल लाखों की संख्या में छूटी नौकरियां, अभी भी कई कंपनियां छटनी की प्रक्रिया में काम कर रही…..
    News

    इस साल लाखों की संख्या में छूटी नौकरियां, अभी भी कई कंपनियां छटनी की प्रक्रिया में काम कर रही…..

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की इकोनॉमी कोरोना काल के बाद से इस साल अच्छी स्थिति में देखी गई है. विदेशी निवेशकों ने काफी भरोसा जताया है, जिसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ा है. वह इस समय अपने ऑल टाइम हाई के आस-पास कारोबार कर रहा है. इन सभी घटनाओं के बीच इस साल कई कंपनियों ने प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद अपने यहां से लोगों को जॉब से निकाल दिया. इस दौड़ में छोटी कंपनी से लेकर बड़े टेक जायंट भी शामिल रहे. सबसे अधिक असर आईटी सेक्टर पर देखने को मिला. वहां लाखों की संख्या में लोगों की नौकरियां चली गई. आइए एक बार इस साल को नौकरी के लिहाज से समझते हैं.

    लाखों की संख्या में गई नौकरीसाल का आखिरी महीना चल रहा है. अभी भी कई कंपनियां अपने यहां छंटनी की प्रक्रिया पर काम कर रही हैं. म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन Spotify ने इस महीने के शुरुआत में 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह कंपनी के टोटल वर्क फोर्स का 17% है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में 2,40,000 से अधिक नौकरियों में कटौती देखी गई है, जो 2022 के बाद से 50 प्रतिशत की वृद्धि है. इस साल माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, गूगल, अमेजन और ज़ूम जैसी कुछ अन्य बड़ी टेक कंपनियां थीं, जिन्होंने छंटनी की है.

    अकेले 2022 में Layoffs.fyi की रिपोर्ट के मुताबिक, 1,64,969 से अधिक टेक कर्मचारियों ने अपनी नौकरियां खो दी है, जो 2020 में 80,000 और 2021 में 15,000 से एक महत्वपूर्ण उछाल है. अकेले नवंबर 2023 में 64 टेक कंपनियों ने 7,026 कर्मचारियों को निकाल दिया, जो टेक लेऑफ में वृद्धि का संकेत देता है.ये है कारण?अधिकांश कंपनियों ने अपने निर्णय के लिए कंपनी को रीस्ट्रक्चर करने और लागत में कटौती को जिम्मेदार ठहराया है. कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि टेक फील्ड में नौकरियों के जाने का एक बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आना है. खास बात यह है कि इस एआई ने खुद को बनाने वाले की ही नौकरी खा ली है. चैटजीपीटी के सीईओ की भी नौकरी चली गई है. बता दें कि माइक्रोसॉप्ट की की एआई कंपनी चैटजीपीटी है.

    गूगल ने भी एक एआई प्लेटफॉर्म बॉर्ड बनाया है.स्टार्टअप की और हालत खराब2022 में फंडिंग विंटर की शुरुआत के बाद से 121 भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा लगभग 34,785 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. आईएनसी 42 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 7 में से 6 एडटेक यूनिकॉर्न समेत 24 भारतीय एडटेक स्टार्टअप्स ने पिछले साल से 14,616 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस साल अब तक 69 स्टार्टअप्स ने 15,247 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो यह बताता है कि नौकरियों में कटौती की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.जमीन पर आई बायजू जैसी कंपनीसाल 2014 के बाद भारत ने एक स्टार्टअप बूम देखा और इसका सबसे चमकता सितारा बनी Byjus.

    मानो भारत में स्टार्टअप इंडिया का बहार आया हुआ है. इसका कई कंपनियों को फायदा भी हुआ है. कोरोना काल में जिस स्पीड से बायजू ने अपनी ग्रोथ दर्ज की थी. अब वैसी स्थिति नहीं रह गई है. बायजूस का कैश फ्लो से जूझ रही है. कंपनी स्टाफ की छंटनी से लेकर नए सिरे से फंड जुटाने तक की कोशिश कर चुकी है. ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारी नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप कंपनी बायजूस के पास अपने स्टाफ की सैलरी देने तक के पैसे नहीं है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल से तीन राज्यों में छापों के दौरान अब तक 290 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, बढ़ेगी अभी और राशि…..
    Next Article बीसीसीआई का नेटवर्थ दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…

    February 12, 2026

    आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

    February 12, 2026

    अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

    February 12, 2026

    AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…
    • आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…
    • अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
    • AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
    • आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?