Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लक्ष्मण ने प्रभु राम का साथ कभी नहीं छोड़ा तो फिर क्यों भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान दरबार में मौजूद नही थे लक्ष्मण…
    blog

    लक्ष्मण ने प्रभु राम का साथ कभी नहीं छोड़ा तो फिर क्यों भगवान राम के राज्याभिषेक के दौरान दरबार में मौजूद नही थे लक्ष्मण…

    By Tv36 HindustanDecember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : लक्ष्मण ने प्रभु राम का साथ कभी नहीं छोड़ा। वह एक परछाईं की भांति उनके साथ सदैव रहे। वनवास के दौरान लक्ष्मण ने अपने भाई श्रीराम और माता सीता की 14 वर्षों तक नि:स्वार्थ सेवा की थी।

    भगवान राम के साथ हमेशा माता सीता और लक्ष्मण जी का भी उल्लेख मिलता है। जब श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास हुआ तब माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ रहे। लक्ष्मण ने प्रभु राम का साथ कभी नहीं छोड़ा। वह एक परछाईं की भांति उनके साथ सदैव रहे। वनवास के दौरान लक्ष्मण ने अपने भाई श्रीराम और माता सीता की 14 वर्षों तक नि:स्वार्थ सेवा की थी। रामायण के अनुसार, जब प्रभु श्रीराम और माता सीता अपनी झोपड़ी में आराम करते, तब लक्ष्मण झोपड़ी के बाहर पहरा देते। लक्ष्मण ने अपनी नींद का त्याग कर दिया था और 14 वर्ष तक बिना सोए रहे। और जब वनवास समाप्त होने के बाद जब वह वापस अयोध्या आए तब सदा साथ रहने वाले लक्ष्मण श्रीराम का राज्याभिषेक नहीं देख पाए। आइए जानते हैं इसके पीछे की रोचक कहानी।

    लक्ष्मण ने निद्रा देवी से मांगा वरदान


    पुराणों के अनुसार जहां श्री राम विष्णु जी के अवतार थे, वहीं लक्ष्मण शेषनाग के अवतार थे। जब भगवान राम को वनवास हुआ तो उनके साथ लक्ष्मण और माता सीता भी जाने लगे। लेकिन लक्ष्मण जी ने वनगमन से पूर्व अपनी नींद का त्याग किया। पुराणों के अनुसार वन जाने से पूर्व लक्ष्मण ने निद्रा देवी से वरदान मांगा कि वनवास के 14 वर्षों तक उन्हे नींद नहीं आए ताकि वह अपने भाई-भाभी की सेवा कर सकें। लक्ष्मण की सेवा भाव से प्रसन्न होकर निद्रा देवी ने उन्हें वरदान दे दिया, लेकिन इसके बदले में एक शर्त भी रखी कि लक्ष्मण के बदले उनकी पत्नी उर्मिला को 14 वर्षों तक सोना होगा। इसी कारण लक्ष्मण के बदले उनकी पत्नी उर्मिला 14 वर्षों तक राजभवन में सोती रहीं। रामायण के एक कांड में उल्लेख है कि श्रीराम और रावण के भीषण युद्ध में लक्ष्मण ने रावण के पुत्र मेघनाद का वध किया था क्योंकि मेघनाद को वरदान प्राप्त था कि 14 वर्षों तक लगातार जागने वाला इंसान ही मेघनाद का वध कर पाएगा। इसीलिए लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया।

    क्यों राज्याभिषेक में नहीं आए लक्ष्मण


    वनवास समाप्त होने के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होना था। लेकिन राजतिलक के समय लक्ष्मण जोर-जोर से हंसने लगे तो सबने उनसे इसका कारण पूछा तो वह बोले जिस घड़ी का वो इतने वर्षों से इंतजार कर रहे थे उस दिन उन्हें निद्रा देवी को दिया गया वो वचन पूरा करना होगा। कहा जाता है कि निद्रा देवी ने कहा था कि जैसे ही वह अयोध्या लौटेंगे उर्मिला की नींद टूट जाएगी और उन्हें सोना होगा। लक्ष्मण जी इसलिए हंस रहे थे कि वह अपने भ्राता प्रभु श्रीराम का राजतिलक नहीं देख पाएंगे। लक्ष्मण जी के स्थान पर इस शुभ बेला पर उनकी पत्नी उर्मिला उपस्थित हुई थीं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news भव्य श्रीराम शोभायात्रा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाथ-पैर में दर्द से राहत दिलाएंगे ये योगासन, रोज कीजिए इनका अभ्यास…
    Next Article घर बैठे ऑनलाइन अपनाएं स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बनाएं, समझें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    CG: ढाबे में विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार

    July 2, 2025

    म‍िड‍िल क्‍लास के ल‍िए खुशखबरी, रोजमर्रा के ये सामान होंगे सस्‍ते, सरकार कर रही तैयारी

    July 2, 2025

    CG: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ठगी, पकड़ा गया आरोपी, सरकंडा से हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

    July 2, 2025

    CG: जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार

    July 2, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • CG: ढाबे में विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार
    • म‍िड‍िल क्‍लास के ल‍िए खुशखबरी, रोजमर्रा के ये सामान होंगे सस्‍ते, सरकार कर रही तैयारी
    • CG: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 41 लाख की ठगी, पकड़ा गया आरोपी, सरकंडा से हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट
    • CG: जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार
    • प्रेमी के धोखे से परेशान लड़की ने पी लिया एसिड, माँ ने बताई चौकाने वाली सच्चाई
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?