पटना:- तस्वीर में दिनेश लाल यादव भगवान गमछा गले में लिए हुए लालू का पैर छू रहे हैं। लालू आशीर्वाद की मुद्रा में उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। इस तस्वीर पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने निरहुआ की आलोचना की है। कई लोगों ने इस मुलाकात पर तंज कसा है। तस्वीर में लालू यादव सोफे पर बठे हुए हैं और दिनेश लाल यादव झुककर आशीर्वाद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि ये एक बुजुर्ग नेता से दिनेश लाल यादव की शिष्टाचार मुलाकात है। सियासी से इसको नही देखा जा सकता
ट्वीटर पर लोगों ने दिनेश लाल यादव की सराहना की है। कई लोगों ने आलोचना की है। लोगों ने लिखा है कि इसे ही संस्कार कहते हैं। राजनीति में मतभेद होना अलग बात है, मनभेद नहीं होना चाहिए। निरहू जी आपने बहुत अच्छा किया है। इस तरह की प्रतिक्रिया के अलावा कई लोगों ने तंज कसा है कि आपने ये मुलाकात कैसे कर ली।