Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » धान खरीदी पर दिख सकता है ‘जवाद’ तूफान का खतरा आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश के देख सकते है आसार
    गैजेट

    धान खरीदी पर दिख सकता है ‘जवाद’ तूफान का खतरा आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश के देख सकते है आसार

    By adminDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : मौसम की मार से जैसे-तैसे बचे धान पर ‘जवाद’ नाम का खतरा मंडरा रहा है। यह एक चक्रवाती तूफान है जो बंगाल की खाड़ी में उठा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह तूफान चार दिसंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से उन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में भी 3 से 6 दिसंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश के आसार बन रहे हैं।

    रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रारंभिक सूचना के अनुसार मध्य अंडमान सागर और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन रहा है। गुरुवार को प्रबल होकर यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अवदाब में बदल जाएगा। इसके पुनः प्रबल होकर एक चक्रवात के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना बन रही है।

    इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए 4 दिसंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट से टकराने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। अनुमान है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में इसके प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का अधिकतर क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा।

    किसानों को बड़े नुकसान का अंदेशा
    छत्तीसगढ़ में धान की कटाई अंतिम चरण में है। नवंबर में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ था। काटकर और मिंजाई के बाद रखी फसल भी गीली हो गई थी। किसान अभी उस फसल को किसी तरह सुखाकर बचाने की कोशिश में लगे हैं। अगर दिसंबर में भी बारिश होती है तो फसल का अधिकांश हिस्सा बर्बाद हो सकता है।

    खरीदी केंद्रों पर भी भीगेगा धान
    प्रदेश में धान की सरकारी खरीदी एक दिसंबर से शुरू हुई है। इसके लिए 2 हजार 399 केंद्र बने हैं। सरकार ने पहले ही दिन 88 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद लिया है। यह धान खरीदी केंद्रों पर खुले में पड़ा है। अगर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई ताे यह धान भी भीगेगा। अगर ऐसा हुआ तो सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउच्च न्यायालय ने प्रदेश भर के न्यायालयों में निकाली 1255 पदों के लिए बम्पर भर्ती इस तारीख तक कर सकते आवेदन देखें पूरी डिटेल….
    Next Article सरकारी कर्मचारी को धूप सेकना पड़ा भारी बकरी ने सरकारी फाइल मुंह में लेकर हुई फरार…..
    admin
    • Website

    Related Posts

    थाली में खाना छोड़ना क्यों माना जाता है पाप, जानिए हिंदू मान्यताओं में छिपा बड़ा राज…

    September 16, 2025

    Asia Cup 2025 के बीच टीम इंडिया को मिल गया नया स्पॉन्सर, Dream11 की जगह अब छपेगा ये नाम, इतने करोड़ में हुई डील…

    September 16, 2025

    क्रॉस लेग करके बैठना आपको भी लगता है बहुत स्टाइलिश? स्टाइल के चक्कर में सेहत पर पड़ेगा बुरा असर…

    September 16, 2025

    शहीद सैनिकों के परिजनों को अब मिलेंगे 50 लाख रुपये, सीएम साय सरकार ने की बड़ी घोषणा…

    September 16, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • थाली में खाना छोड़ना क्यों माना जाता है पाप, जानिए हिंदू मान्यताओं में छिपा बड़ा राज…
    • Asia Cup 2025 के बीच टीम इंडिया को मिल गया नया स्पॉन्सर, Dream11 की जगह अब छपेगा ये नाम, इतने करोड़ में हुई डील…
    • क्रॉस लेग करके बैठना आपको भी लगता है बहुत स्टाइलिश? स्टाइल के चक्कर में सेहत पर पड़ेगा बुरा असर…
    • शहीद सैनिकों के परिजनों को अब मिलेंगे 50 लाख रुपये, सीएम साय सरकार ने की बड़ी घोषणा…
    • पितृपक्ष में इन देवी के बिना अधूरा है तर्पण, जानिए क्यों है इनकी भूमिका खास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?