Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक साथ 4 बहनों का अंतिम संस्कार,घर मे पसरा मातम,6 बहनें छटपटाती रहीं, मैं देखता रहा,आगरा में भाई बोला-किसी को बचा न सका
    News

    एक साथ 4 बहनों का अंतिम संस्कार,घर मे पसरा मातम,6 बहनें छटपटाती रहीं, मैं देखता रहा,आगरा में भाई बोला-किसी को बचा न सका

    By Tv 36 HindustanJune 4, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा :- मैं अपने भाई कृष्णा और दो अन्य दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहा रहा था। थोड़ी देर में मेरी 6 बहनें भी आ गईं। वहीं पर सबने फोटो खींचे, वीडियो बनाए और सेल्फी ली। इसके बाद यमुना में उतर गईं। तभी अचानक सब डूबने लगीं।

    एक बहन का हाथ पकड़ा। तभी दो बहनों ने मेरा पैर पकड़ लिया। मैं भी फिसल गया। यमुना में आगे गहरा गड्‌ढा था। मैं भी उसमें गिरने लगा। तभी उनका हाथ छूट गया, फिर मैं भी निकल आया। वो सभी बचने के लिए छटपटा रही थीं। मैं बेबस होकर बस देखता रहा।

    यह बात मुस्कान के चचेरे भाई दीपेश ने कही। मंगलवार को आगरा के नगला नाथू स्वामी गांव में यमुना नदी में डूबने से 6 बहनों की मौत हो गई थी। इनमें सुरेश की 3 बेटियां उनके छोटे भाई की एक बेटी और उनके साली की दो बच्चियां थीं।

    दो घंटे रेस्क्यू के बाद 6 बहनों को निकाला गया। चार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। देर शाम सबका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरेश की बड़ी बेटी की हफ्ते भर पहले सगाई हुई थी। जिस घर में खुशी का माहौल था, आज मातम पसरा हुआ है।

    पूरा घटनाक्रम जानिए

    सिकंदरा के नगला स्वामी गांव में सुरेश- दिनेश समेत 8 भाइयों का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह 10 बजे सुरेश की बेटियां मुस्कान (17), संध्या (15) और दिव्या (14) घर से 800 मीटर दूर यमुना नदी पर नहाने जा रही थीं। उनके साथ दिनेश की बेटी नैना (13) भी गई।

    साथ में आगरा की टेढ़ी बगिया की रहने वाली मौसी की भी दो बेटियां सोनम और शिवानी भी थीं। इन 6 बहनों से पहले इसी परिवार के 4 चचेरे भाई भी यमुना नदी के तट पर नहाने गए थे। 6 बहनें भी नहाने पहुंच गईं। नहाते हुए वीडियो बनाने लगीं। इसी बीच पैर फिसलने से गहरे पानी में बह गईं।

    चचेरा भाई बोला- हाथ का घेरा बनाकर सब डुबकी लगा रही थीं

    मुस्कान के चचेरे भाई दीपेश ने बताया- हम अपने भाई कृष्णा और दो अन्य बच्चों के साथ यमुना में नहा रहे थे। हमारे घर से यमुना नजदीक है। खेतों में होते हुए हम नहाने पहुंचे थे। थोड़ी देर में मुस्कान, दिव्या, संध्या, नैना, सोनम और शिवानी भी आ गईं। मैंने इनसे पूछा कि यहां क्या कर रही हो तो वो बोलीं कि नहाने आए हैं।

    इसके बाद वो वहीं पर फोटो खींचने लगीं। सबने वीडियो बनाए। इसके बाद सब नहाने के लिए यमुना में उतर गईं। वो ज्यादा अंदर नहीं गई थीं। सब आपस में मस्ती कर रही थीं। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उन्होंने घेरा बना लिया। सब एक साथ डुबकी लगा रही थीं। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वो यमुना में बह गईं।

    बहनें छटपटाती रहीं, मैं बेबस देखता रहा दीपेश ने बताया- बहनों की चीख सुनकर मैं उनकी ओर भागा। सब डूब रही थीं, मैंने एक बहन का हाथ पकड़ा। तभी दो बहनों ने मेरा पैर पकड़ लिया। मैं भी फिसल गया। यमुना में आगे गहरा गड्‌ढा था। मैं भी उसमें गिरने लगा। तभी उनका हाथ छूट गया, फिर मैं निकल आया।

    बहनों को बचाने के लिए मैंने शोर मचाया। फोन कर गांव में सूचना दी। वो सभी बचने के लिए छटपटा रही थीं। मैं बेबस होकर बस देखता रहा। 10 मिनट में गांव से लोग आ गए। फिर सभी लोग बहनों को तलाशने के लिए यमुना में उतरे।

    छोटा भाई बोला- मुझे तैरना नहीं आता था

    जिस समय हादसा हुआ, उस समय मुस्कान का चचेरा छोटा भाई कृष्णा भी उनके साथ था। वो भी साथ में नहा रहा था। वो बहनों की फोटो खींच रहा था। उसके पास मुस्कान का मोबाइल था। कृष्णा ने बताया- देखते ही देखते सब डूबने लगीं। मैं किनारे पर खड़ा था। मुझे तैरना नहीं आता था, इसलिए अंदर नहीं जा पाया। मैंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया।

    पानी बढ़ने से नदी किनारे कटान और गड्‌ढा हो गया था

    लोगों ने बताया- आए दिन गांव के बच्चे यहां पर नहाते रहते हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर कुछ दिन पहले तक पानी नहीं था। यमुना में पानी बढ़ने पर किनारे पर कटान होने से गड्‌ढा हो गया। नहाते समय बच्चियों के पैर अचानक उस गड्‌ढे में फिसल गया। इससे वो गहरे पानी में बह गईं।

    Post Views: 1,310

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन न्यूट्रैलिटी और वॉटर पॉजिटीविटी संकल्प को दोहराया
    Next Article शादीशुदा मर्द को क्यों पसंद आती है दूसरी औरत, चाणक्य नीति में बताए गए 5 रहस्य! आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…

    January 21, 2026

    हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…

    January 21, 2026

    ट्रंप के नए दावे से आया सियासी भूचाल 70 बार उड़ा मजाक फिर भी मोदी मौन कांग्रेस ने ‘छलनी’ कर दिया सीना…

    January 21, 2026

    टेंशन में सर्राफा व्यापारी सोने चांदी के भाव में उछाल जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…
    • हां मैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में लिखकर मेला प्रशासन को दिया ये जवाब, जानें क्या कहा…
    • ट्रंप के नए दावे से आया सियासी भूचाल 70 बार उड़ा मजाक फिर भी मोदी मौन कांग्रेस ने ‘छलनी’ कर दिया सीना…
    • टेंशन में सर्राफा व्यापारी सोने चांदी के भाव में उछाल जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम…
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले आबकारी नीति 2026-27 मंजूर, नवा रायपुर बनेगा शिक्षा और स्टार्टअप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?