Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री की मेमेरी लॉस हो चुकी है,सीएम नीतीश कुमार बोले- अपनी बात पर कर रहा हु शर्म……
    News

    नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री की मेमेरी लॉस हो चुकी है,सीएम नीतीश कुमार बोले- अपनी बात पर कर रहा हु शर्म……

    By Tv 36 HindustanNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विरोध के बीच में सदन में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर इस तरह की बात से किसी को ठेस पहुंचा है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं। हम तो अपनी बात पर शर्म प्रकट कर रहे हैं। मैंने तो विधानसभा में भी कह दिया। हमलोग तो महिला के हित में काम करते आए हैं। महिला को कितना ज्यादा शिक्षा मिला है। महिलाओं को शिक्षा के चलते किस तरह आबादी घट रही है। और अगर हमसे कोई गलती शब्द निकल गया तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। भाजपा के हंगामे पर झल्लाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह लोग जो अंड-बंड बोल रहा है। हमको तो लगता है कि इसको कहा गया है कि इतना काम हो रहा है कि बिहार में इसका विरोध करो। इसकी निंदा करो और इसके खिलाफ काम करो। इसलिए यह लोग ऐसा कर रहा है। मैंने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। मेरे मुंह से अगर असभ्य बात निकली तो मैं फिर से माफी मांगता हूं। इसके बाद भाजपा के हंगामे को देखते हुए विधानपरिषद की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है

    इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री मेमेरी लॉस हो चुकी है। उनकी याददाश्त कमजोर हो चुकी है। उनका मेडिकल जांच होना चाहिए। मुख्यमंत्री सदन में बैठने योग्य नहीं है। उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सदन और बिहार की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। बिहार की मां बहने और सदन में बैठे विधायकों का सिर शर्म से झुक चुका है। पहले विधानसभा और फिर दो घंटे के बाद विधान परिषद में इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी गलत है। मुख्यमंत्री को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के बयान को सेक्स एजुकेशन कहते पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को सेक्स एजुकेशन का ज्ञान नहीं हैं। उनके बारे में पूरा बिहार जानती है। विजय सिन्हा ने कहा कि कत्ल करके माफी मांगने का काम नहीं चलेगा। आप जिम्मेवारी वाले पद पर बैठे हैं। संवैधानिक पद की जिम्मेदारी का पालन नहीं करेंगे तो फौरन कुर्सी का त्याग कर दें। 

    बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन यानी मंगलवार को सदन में जातीण गणना की आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश हुई। सीएम नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, शादी और जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया जो कि वायरल हो रहा है। इस पर वह ट्रोल भी हो रहे। भाजपा इस मुद्दे को लेकर आज भी सदन में हंगामा करने वाली है। भाजपा नेताओं के बयान से साफ हो चुका है कि वह सीएम नीतीश कुमार से बयान से काफी शर्मिंदा हैं। भाजपा नेता तो सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।  इधर, सदन में आज कई बिल पेश हो सकते हैं। महागठबंधन की सरकार इसे मंगलवार को ही पेश करने वाली थी। लेकिन, आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं महागठबंधन की ओर से विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआयाराम-गयाराम की चली आंधी,पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर नही हुई दलबदल और बगावत, पिछले चुनाव के कई हीरो इस चुनाव में हो चुके है जीरो…..
    Next Article सिंधिया समर्थक BJP के इस उम्मीदवार को आया हार्ट अटैक,आनन-फानन में पहले भोपाल और अब दिल्ली किया गया एयर लिफ्ट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?