मालखरौदा, 15 फरवरी । भाई ग्रुप मालखरौदा के तत्वावधान में स्थानीय बीरभांठा चौक से कैंडल मार्च निकाल कर मालखरौदा शहीद स्मारक तक पहुँचे युवाओं ने पुलवामा हमला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
जहाँ पूरा देश विदेशी वेलेन्टाइन डे को बढ़ावा दे रही वहीं मालखरौदा के भाई ग्रुप के युवाओं ने भारतीय संस्कृति पर आगे बढ़ते हुए वेलेन्टाइन को छोड़ शहीदों को याद किये जो सबके लिए प्रेरणादायी है।

जहाँ मालखरौदा आसपास के विभिन्न गॉंवों से भाई ग्रुप के नवयुवा सदस्य मालखरौदा के बीरभांठा चौक में अचानक उपस्थित होते है और देखते ही देखते हाथों में मोमबत्ती लेकर भारत माता की जय, वंदेमातरम, देश के वीर शहीद अमर रहे, आतंक मुर्दाबाद के नारे बुलंद किये तो लोग देखते ही रह गए और बड़ी संख्या के भाई ग्रुप के नवयुवक लोग सड़क पर कैंडल मार्च निकल कर मालखरौदा के शहीद स्मारक पहुँचे। भाई ग्रुप की युवाओं की जोश और आवाज इतनी बुलंद थी कि लोग घरों से बाहर निकल देखने लगे।
अंग्रेजी संस्कृति वेलेन्टाइन को छोड़ युवाओं ने शहीदों को याद किया जिसकी लोगों ने काफी प्रशंसा किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या के भाई ग्रुप के नव युवा उपस्थित थे।