रायपुर। Legends Cricket League 2022कहते हैं बढ़ती उम्र से किसी की ताकत और प्रतिभा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन खेल जगत में बढ़ती उम्र खिलाड़ी के प्रदर्शन में फर्क पैदा कर देते हैं और करोड़ो फैंस को अलविदा कहने को मजबूर कर देते हैं। जिसके कारण दर्शकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियो को मैदान में न देखने का मलाल रहता हैं। लेकिन इसी बीच लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LCL) से एक नई पहल शुरू हो गई हैं। जिसमें क्रिकेट के पुराने दिग्गज लोगों का मनोरंजन करते दिखते हैं।
पिछले साल यह टाइटल भारतीय टीम के नाम रहा। वही इसका दूसरा सीजन भारत में ही खेला जाएगा। इस सीजन में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। लीग की शुरुआत 17 सितंबर से होगी, जिसमें चार टीमें फ्रेंचाइजी फॉर्मेट में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस सीजन में कुल मिलाकर 15 मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की शुरुआत 16 सितंबर से एक स्पेशल मैच से होगी। इसके बाद 17 सितंबर से लेकर 8 अक्तूबर तक यह टूर्नामेंट भारत के ही छह शहरों में खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। आयोजकों ने कहा है कि लीग के आगामी संस्करण को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
16 सितंबर को होने वाले स्पेशल मैच में वर्ल्ड जाएंट्स की कप्तानी इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयोन मॉर्गन संभालेंगे। इस टीम से हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस और सनथ जयसूर्या जैसे क्रिकेटर खेलते दिखेंगे। वहीं, भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली संभालेंगे।
इंडिया महाराजा: सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह और जोगिंदर शर्मा।
वर्ल्ड जाएंट्स: इयोन मॉर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैकुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ’ब्रायन और दिनेश रामदीन।