Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आइए जानते है क्या होता है पॉलिग्राफ टेस्ट जिसपर टिकी CBI की उम्मीदें, जानिए इसके बारे में सबकुछ…
    समाचार

    आइए जानते है क्या होता है पॉलिग्राफ टेस्ट जिसपर टिकी CBI की उम्मीदें, जानिए इसके बारे में सबकुछ…

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के मामले में आरोपी संजय रॉय समेत 6 का पॉलिग्राफ टेस्ट होगा। इनमें आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं। शुक्रवार को CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदा के स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया। आइए जानते हैं यह पॉलिग्राफ टेस्ट कैसे होता है?

    सवाल: क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट
    जवाब: लाई डिटेक्टर मशीन को ही पॉलीग्राफ मशीन कहा जाता है। इससे यह पता लगाया जाता है कि कोई व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ। यह ECG मशीन की तरह ही होता है।

    सवाल: कैसे काम करता टेस्ट
    जवाब: पॉलीग्राफ टेस्ट इस धारणा पर आधारित है कि जब कोई झूठ बोल रहा होता है तो दिल की धड़कन, सांस लेने में बदलाव, पसीना आने लगता है। पूछताछ के दौरान कार्डियो-कफ या सेंसेटिव इलेक्ट्रोड जैसे उपकरण व्यक्ति से जुड़े होते हैं और बीपी, नाड़ी आदि को मापा जाता है।

    सवाल: कैसे हुई इस टेस्ट की शुरुआत
    जवाब:कहा जाता है कि ऐसा टेस्ट पहली बार 19वीं शताब्दी में इतालवी अपराध विज्ञानी सेसारे लोम्ब्रोसो ने किया गया था। उन्होंने पूछताछ के दौरान आपराधिक संदिग्धों के बीपी में परिवर्तन को मापने के लिए एक मशीन का उपयोग किया था। इसी तरह की मशीन बाद में 1914 में अमेरिकी मनोवैज्ञानिक विलियम मैरस्ट्रॉन और 1921 में कैलिफोर्निया पुलिस अधिकारी जॉन लार्सन द्वारा बनाए गए थे।

    सवाल: क्या मिल जाता है सटीक जवाब?
    जवाब: न तो पॉलीग्राफ टेस्ट और न ही नार्को टेस्ट वैज्ञानिक रूप से 100% सफल साबित हुए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में भी यह विवादास्पद बने हुए हैं। हालांकि, जांच एजेंसियां इन्हें प्राथमिकता देती हैं।

    सवाल: प्रूफ माने जाते हैं रिजल्ट?
    जवाब: टेस्ट के रिजल्ट को ‘स्वीकारोक्ति’ नहीं माना जा सकता। हालांकि, इस तरह के टेस्ट की मदद से बाद में खोजी गई किसी भी जानकारी या सामग्री को सबूत के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेल्वी बनाम कर्नाटक राज्य’ मामले में कहा था कि यदि कोई आरोपी टेस्ट के दौरान हत्या के हथियार के स्थान का खुलासा करता है और पुलिस को बाद में उस स्थान पर हथियार मिल जाता है, तो आरोपी का बयान सबूत नहीं होगा लेकिन हथियार होगा।

    Post Views: 930

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफिल्म स्त्री 2 के बाद भी लंबी है हॉरर कॉमेडी फिल्मों की ये लिस्ट, भूतिया कहानी फिल्ममेकर्स का ये नया पैंतरा…
    Next Article बड़ा सवाल आखिर क्यों बढ़ रही पुरुष आक्रामकता और कैसे इससे निपट सकती हैं महिलाएं जानें यह से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?