Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये पांच लाख तक का मुफ्त उपचार पाए विशेष अभियान 31 मार्च तक, छुटे लोगों के निःशुल्क बनाये जाएंगे कार्ड
    समाचार

    चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये पांच लाख तक का मुफ्त उपचार पाए विशेष अभियान 31 मार्च तक, छुटे लोगों के निःशुल्क बनाये जाएंगे कार्ड

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /कोरबा जिला में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तृतीय चरण की शुरूवात 24 फरवरी से हो गई है। इसके अन्तर्गत ‘चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये और 5 लाख रूपए तक का मुफ्त उपचार पाए’ की थीम पर जिले के सभी विकासखण्डो के च्वाईस सेंटरों (कामन सर्विस सेंटरो) में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इस दौरान 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर छुटे हुए परिवार के लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत सभी ग्राम पंचायत,सभी स्कूल, थाना,हाट-बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें।

    शिविर स्थल पर हितग्राहियो को लाने के लिये मितानीन,ग्राम पंचायत सचिव, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई हैं। साथ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सतत् रूप से सहयोग करते हुये आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य पूर्ण करेंगें। अभी तक जिले मे 7 लाख 2 हजार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। छुटे हुये ऐसे हितग्राही जो अब तक आयुष्मान कार्ड नही बनवाये है, वे नियत तिथि के पूर्व आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिये हितग्राही नजदीक के च्वाईस सेंटर (कामन सर्विस सेंटरो) एवं जिला चिकित्सालय,सामु.स्वा.केन्द्र, प्राथ.स्वा.केन्द्र,उपस्वा. केन्द्रो तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते है। हितग्राही को निःशुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त केन्द्रो एवं च्वाईस सेंटरो में आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु मना करने अथवा नगद राशि की मॉग करने पर टोल फ्री नंबर 104 पर फोन करके शिकायत कर सकतें है।

    सीएमएचओ डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी,बीमारी का दर समस्या निवारण अथवा शिकायत के लिये हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 104 अथवा 1455 में किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 16 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। सितम्बर 2018 से अब तक 94 हजार 779 लोग इस योजना से लगभग 85 करोड़ 08 लाख रूपए तक का निः शुल्क ईलाज करवा चुके है।

    इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं बीपीएम को जिले में छूटे सभी परिवारोें व सदस्यों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी जिलेवासियों से अपील की है कि अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टरों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,पंजीकृत निजी चिकित्सालय में उपस्थित होकर परिवार या अन्य का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराकर 5 लाख रूपए तक का एवं अन्य गंभीर बीमारियो हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 20 लाख रूपए तक का उपचार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Korba
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर की पहल: एक महीने के भीतर मिली दिवंगत सचिव पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति
    Next Article मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज, हाईकोर्ट जाने को कहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?