Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शुरू हुई LIC बीमा सखी योजना, फॉर्म भरने वाली महिलाओं को मिलेंगे इतने हजार रुपए महिना…
    महिला

    शुरू हुई LIC बीमा सखी योजना, फॉर्म भरने वाली महिलाओं को मिलेंगे इतने हजार रुपए महिना…

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के मकसद से भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से शुरू की गई एक नई पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और प्रशिक्षण के दौरान उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। नीचे देखें योजना का पूरा विवरण

    हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में बीमासाखी योजना की शुरुआत की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बीमा क्षेत्र से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करके आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

    इस योजना के लिए सरकार ने प्रारंभिक तौर पर 100 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है बीमा सखी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें एलआईसी एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वहीं स्नातक महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

    एक प्रकार से यह एक तीन वर्षीय स्टाइपेंड वाली स्कीम है जिसमें पहले साल ₹7000 प्रति महीने, दूसरे साल ₹6000 प्रति महीने और तीसरे साल ₹5000 प्रति महीने दिए जाएंगे। इन महिलाओं को 3 वर्षों में ₹200000 से अधिक और साथ ही बेची गई पॉलिसी पर कमीशन का लाभ भी दिया जाएगा।

    पात्रता

    18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की महिलाएं बीमा सखी बनने के लिए इसमें आवेदन कर सकती हैं। वहीं योजना के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

    आवेदन प्रक्रिया

    इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

    यहां बीमा सखी योजना का आवेदन लिंक मिलेगा इस पर क्लिक करें।

    अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल जाएगा।

    इसमें पूछु गई सभी जानकारी सही-सही भरें जैसे- नाम, जन्मतिथि, पता और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।

    आप स्क्रीन पर अगला पेज ओपन होगा इसमें अपने राज्य और जिले का चयन करें और फिर शहर के उस शाखा का चुनाव करें जहां आप कार्य करना चाहती हैं।

    इसके बाद Submit Lead Form पर क्लिक करके फाइनल एप्लीकेशन जमा कर दें।

    उसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से आवेदन सूचना प्राप्त हो जाएगी।

    आवश्यक दस्तावेज

    आधार कार्ड

    निवास प्रमाण पत्र

    पैन कार्ड

    शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    मोबाइल नंबर

    पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

    Post Views: 1,930

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी के 70 वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, महापौर के वार्ड से महिला प्रत्याशी आरक्षित, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट…
    Next Article रात के अंधेरे में भी कैसे इतना साफ देख पाते हैं उल्लू आंखों में ऐसा कौन सा कैमरा है जाने यहां…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

    March 7, 2026

    आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?