LIC की सरल पेंशन योजना आपके काम की हो सकती है. एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश कर आप कम समय में भी पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको 60 साल की उम्र तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. इसके तहत 40 साल की उम्र से भी पेंशन मिलना शुरू हो जाती है.
(LIC Saral Pension Yojana)सिर्फ एक बार ही भरना होगा प्रीमियम :इतना ही नहीं एलआईसी की इस योजना में आपको पॉलिसी लेते समय सिर्फ एक बार ही प्रीमियम भरना होता है. एन्यूटी के लिए दो ऑप्शन में से किसी एक को सिलेक्ट करना होता है. इसके बाद आपको पेंशन मिलती रहती है. पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाने पर नॉमिनी को पूरी राशि लौटा दी जाती है.(LIC Saral Pension Yojana)
आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…क्या है सरल पेंशन योजना :सरल पेंशन योजना है. इसमें पॉलिसी लेते ही पेंशन का फायदा मिलना शुरू हो जाता है. पॉलिसी को लेते समय जितनी रकम से शुरुआत होती है, उतनी रकम जीवनभर मिलती रहती है. (LIC Saral Pension Yojana)
इस प्लान को लेने के तरीके :इसमें दो तरह के प्लान होते हैं. पहली ‘सिंगल लाइफ पॉलिसी’. यह पॉलिसी किसी एक व्यक्ति के नाम पर रहेगी. पॉलिसी होल्डर के रहते हुए यह पेंशन के रूप में उसे मिलती रहेगी. पेंशन होल्डर की मृत्यु होने पर बेस प्रीमियम की रकम नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी. दूसरे प्लान है ‘ज्वाइंट लाइफ पॉलिसी’, इस स्कीम में दोनों जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलता है.
जब तक प्राइमरी पेंशन होल्डर जिंदा है तो उन्हें पेंशन हासिल होती रहेगी, उनकी मौत के बाद बेस प्रीमियम की रकम नॉमिनी को वापस कर दी जाती है.पात्रता की शर्तें :यदि आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो उसके लिए मिनिमम एज 40 साल होना जरूरी है. अधिकतम उम्र 80 साल तक हो सकती है. यह जिंदगीभर का पॉलिसी प्लान है. इसके शुरू होने के बाद पेंशनधारक को जिंदगीभर पेंशन मिलती है. इतना ही पॉलिसी लेने के 6 महीने बाद इसे सरेंडर भी किया जा सकता है.कितना निवेश करना होगा :सरल पेंशन योजना में आपका कम से कम 1,000 रुपये पेंशन लेना जरूरी होता है. यानी 3 महीने के 3,000 रुपये 6 महीने के लिए 6,000 रुपये और 12 महीने के लिए 12,000 रुपये. यहां अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती.