राजिमः प्रदेश में 23 जून से मानसून की एंट्री हो चुकी है जिसके बाद आज पूरे प्रदेश में मौसम का करवट बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। वहीं राजिम भी बीते 6 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों और कई जगहों पर जलभराव हो गया है।
इधर बिलासपुर में भी मौसम ने करवट बदल ली है। जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली है। तो दूसरी ओर लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।