नमनश्री वर्मा
आरंग- आरंग विधानसभा ब्लॉक एवं शहर में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आरंग विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शुभांशु साहू की नियुक्ति की गई एवं आरंग शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित जलक्षत्री को कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर पटेल एवं शुभम देवांगन को उपाध्यक्ष और ऋषभ गोस्वामी को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जनपद सदस्य वतन चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सजल चंद्राकर ,पार्षद खिलावन निषाद और जिला महामंत्री अब्दुल कादिर गोरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।