
जरा सोचिए, किसी के सामने उसका पिता तड़प रहा और वह चाहेकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। ठीक ऐसा ही वाक्या मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के ग्राम बाबई में हुआ। जहां खेत पर पानी लग रहे बेटे के सामने उसके पिता को विद्युत करंट लग गया। इससे पहले वह कुछ कर पाता पिता ने दम तोड़ दिया।
आप को बताते चलें कि मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के निवाड़ी थानान्तर्गत ग्राम बाबई में रहने वाला लगभग 52 वर्षीय कमलेश अहिरवार मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता है। बेटे धर्मवीर के मुताबिक रात्रि में वह अपने पिता कमलेश के साथ गांव में रहने वाले एक युवक के खेत पर पानी लगा रहा था।
पास में ही एक खेत में तार फिन्सिक थी। जिसमें विद्युत करंट दौड़ था। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। दोनों लोग खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उसके पिता खेत के किनारे उस स्थान पर जा पहुंचे जहां विद्युत करंट दौड़ रहा था और उसकी चपेट में आ गया।
जब उसने यह देखा तो उसने अपने पिता को बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर जब तक विद्युत करंट को बंद किया गया तब तक कमलेश की मौत हो गई।इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैझाँसी से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट