Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लोकसभा निर्वाचन 2024 :जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की ली बैठक , अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी
    कोरबा

    लोकसभा निर्वाचन 2024 :जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों की ली बैठक , अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा / आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 4 जिलों के 8 विधानसभा आते हैं। जिनमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो विधानसभा, भरतपुर व मनेन्द्रगढ़, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर,कोरबा जिले के रामपुर,कोरबा,कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

    जिले में 9 लाख 31 हजार 548 मतदाता –
    कलेक्टर ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 8 फरवरी 2024 की स्थिति में कोरबा जिले के ही चारों विधानसभा अंतर्गत कुल 1080 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 31 हजार 328 है। जिसके अंतर्गत 4 लाख 63 हजार 741 पुरुष मतदाता एवं 04 लाख 67 हजार 548 महिला मतदाता हैं। जिले में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 39 है। इसी प्रकार जिले में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 10546,18-19 वर्ष के नए मतदाता 24,967 व दिव्यांग मतदाता 6,342 और सेवा मतदाताओं की संख्या 542 है।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 1 जनवरी 2024 की स्थिति से आज दिनांक तक 9743 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 3,210 पुरूष मतदाता एवं 6,532 महिला मतदाता हैं। साथ ही 18-19 वर्ष के 4,903 नए मतदाता जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन जिले के सभी मतदान केंद्रों के नियुक्त बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकन किया जा सकता है। राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराने उप-जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को वर्तमान लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में बताया कि 5 फरवरी से 14 फरवरी 2024 तक ईवीएम मशीनों का एफएलसी कार्य जारी है। मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु 32-32 नग बैलेट यूनिट,कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों का एफएलसी कर पृथक किया गया है,जिसकी सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया गया है। साथ ही बैठक में राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Korba Korba bilaspur Korba Breaking Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहथनीकलां में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक में सवार थे तीन युवक
    Next Article “*स्वामी आत्मानन्द विद्यालय अब विभागीय नियंत्रण में शिक्षक संघ के किया स्वागत*”
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…

    March 19, 2026

    तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…

    March 19, 2026

    सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…

    March 19, 2026

    प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब क्रूड-एलपीजी के बाद जंग की आग में झुलसने जा रही दवाइयां फार्मा इंडस्ट्री पर दिखने लगा युद्ध का ये असर…
    • तो इसलिए कलश, जौ और चावल नवरात्रि पूजा में जरूरी एक गलती पड़ सकती है भारी…
    • सावधान गैस बुकिंग के नाम ये पर नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट…
    • प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी…
    • आज का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?