
नई दिल्ली
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ जनांदोलन शुरू करेगी और इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए
इसी बीच राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि
भाजपा कह रही है, अडानी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है।
उनके लिए देश अडानी है और अडानी देश है
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “राजनीतिक कदम क्या होना चाहिए, इस बारे में बात हुई। हम यह मुद्दा देशभर में लेकर जायेंगे कि राहुल जी को जानबूझकर अयोग्य ठहरवाया गया है।” उन्होंने कहा, “जरा घटनाक्रम समझिये… सात फरवरी को राहुल जी का लोकसभा में भाषण होता है। मानहानि का मामला दायर करने वाले व्यक्ति ने अपनी शिकायत पर स्थगन की अर्जी गुजरात उच्च न्यायालय से 16 फरवरी को वापस ले ली।” उन्होंने कहा कि 27 फरवरी से सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को फैसला आ आ जाता है। रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री गतिशक्ति की बात करते हैं, यह तो अतिगतिशक्ति