लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ की निष्पक्ष कार्यप्रणाली रिश्वतखोरों के मन में पैदा करता खौफ आम आदमी के लिए राहत की सांस इसी कड़ी अंतर्गत अपनी कार्यप्रणाली से रीवा यातायात थाने को बदनाम कर रहे यातायात थाना प्रभारी सूबेदार दिलीप तिवारी का काला चिट्ठा पुलिस की कार्यप्रणाली पर दाग लगाता आखिरकार उजागर हो ही गया। दरअसल सूबेदार दिलीप तिवारी और अमित सिंह बघेल आरक्षक चालक को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने यातायात थाने में ही 10 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप किया है।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता नवल किशोर रजक 24 मार्च 2023 को बोलेरो पिकअप में कूलर लोड करके सीधी मझोली जा रहा था ढेकहा तिराहे पर चेकिंग के नाम पर गाड़ी पकड़ ली गई तथा गाड़ी छोड़ने के एवज में 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी बातचीत के दौरान 10,500 रुपए में गाड़ी छोड़ने की बात हुई जैसे ही आवेदक द्वारा यातयात थाने में जाकर दिए गए 10,500 रुपए की रिश्वत आरोपी थाना प्रभारी दिलीप तिवारी लिया उसे लोकायुक्त की बारहखड़ी सदस्यीय टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। ट्रेप दल के सदस्य- निरीक्षक जियाउल हक,प्रवीण सिंह परिहार व 2 पांच साक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम।