Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गौर से देख लें इन दरिंदों को जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में ली 26 टूरिस्टों की जान…
    समाचार

    गौर से देख लें इन दरिंदों को जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में ली 26 टूरिस्टों की जान…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर:– पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ गई है. इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है. ये आतंकी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के बताए जा रहा है. यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का सहयोगी है. ये स्केच इस आतंकी हमले के चश्मदीद लोगों से पूछताछ करके तैयार करवाई गई है. सूत्र के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए अब TRF के हर आतंकियों की तस्वीरों को उस स्केच से मिलान करवाया जाएगा.

    बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं. उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

    इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने का रूट भी सामने आया है. सुरक्षाबलों से जुड़े सत्रों के मुताबिक, अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले ही भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुए थे. फिर वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे. यह रियासी उधमपुर का इलाका पड़ता है.

    पुरुषों को चुन-चुनकर मार रहे थे आतंकी
    इस आतंकवादी हमले में मारे गए पुणे के एक कारोबारी की बेटी ने दावा किया कि आतंकवादियों ने पुरुष पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मारी. 26 साल की असावरी ने बताया, ‘वहां कई पर्यटक मौजूद थे, लेकिन आतंकवादियों ने खास तौर से पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया और उनसे पूछा कि वे हिंदू हैं या मुस्लिम…’

    असावरी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले लोगों ने स्थानीय पुलिस के जैसे कपड़े पहने हुए थे. उसने कहा, ‘हम तुरंत सुरक्षा के लिए पास के एक तंबू में जाकर छिप गए. छह-सात दूसरे (पर्यटक) भी वहां पहुंच गए. हम सभी गोलीबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए. हमें तब यह लगा कि शायद आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो रही है.’

    कलमा पढ़वाया, फिर मारी गोली
    उसने बताया कि आतंकवादियों का समूह पहले पास के एक तंबू के पास आया और गोलीबारी शुरू कर दी. असावरी ने बताया, ‘इसके बाद वे हमारे टेंट में आए और उन्होंने मेरे पिता को बाहर आने के लिए कहा.’

    असावरी ने बताया, ‘आतंकवादियों ने कहा कि चौधरी तू बाहर आ जा.’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने उनके पिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आरोप लगाया. असावरी ने बताया, ‘फिर उन्होंने मेरे पिता से इस्लाम की एक आयत (संभवतः कलमा) सुनाने के लिए कहा. जब वह नहीं सुना पाए तो उन्होंने मेरे पिता पर तीन गोलियां चला दीं. उन्होंने मेरे पिता के सिर पर, कान के पीछे और पीठ में गोली मारी.’ उन्होंने बताया, ‘मेरे चाचा मेरे बगल में थे. आतंकवादियों ने उन पर चार से पांच गोलियां चलाईं

    Post Views: 1,255

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePlay Demolition Team video slot for free otherwise with a real no deposit bonus Platinum Reels 100 free spins income
    Next Article No deposit Canadian Totally Butterfly Staxx real cash pokies free Spins Greatest April 2025 Bonus Codes
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…

    February 27, 2026

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?