
मुजफ्फरनगर :- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले 17 स्कूली बच्चियों के साथ रेप की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो प्राइवेट स्कूल के मैनेजरों ने लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न और रेप की कोशिश की।शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मामले में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था। पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस गंभीर मामले की जांच कर रही है।