
पेण्ड्रा :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सहायक शिक्षकों ने विधानसभा घेराव के ऐतिहासिक आंदोलन में भाग लिया और रैली निकालकर पूरे प्रान्त के शिक्षकों का साथ दिया पुलिस प्रशासन के द्वारा विधानसभा घेराव के लिए जा रहे शिक्षकों को सप्रे शाला के पास ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया शासन स्तर से किसी प्रकार की भी अभी तक ठोस पहल नहीं की गई है और न ही राज्य सरकार का सकारात्मक फैसला आया है
इस बात से मायूस होकर प्रदेशभर के हड़ताली गुरूजी लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखे हैं इस हड़ताल में विशाल जनसैलाब को देखते हुए लगातार शिक्षक स्कूल छोड़कर हड़ताल में शामिल होते जा रहे हैं। प्रदेश भर के हड़ताली गुरूजी राज्य सरकार व शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन के आगामी दमनकारी नीति के आगे बिना डरे सहमे रुके हड़ताल का भरपूर समर्थन और शक्ति प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं
वहीं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन को लगातार जारी रखने के लिए फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा के मैदान में एक बैठक ली और 14 दिसम्बर से फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।इस बैठक में प्रान्तीय पदाधिकारियों के द्वारा लिए गए निर्णय राज्य स्तर पर जेल भरो आंदोलन एवं लगातार धरना प्रदर्शन किए जाने पर सभी शिक्षकों ने आंदोलन में शामिल होने तथा हड़ताल जारी रखने का बिगुल फूंका।

जिलास्तरीय बैठक में जिला पदाधिकारियों ने राज्यसरकार की अड़ियल रवैये को देखते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को कोसा और कहा है कि 1लाख 9 हजार हड़ताली गुरुजियों का अब अपनी एकता दिखाने का वक्त आ गया है यदि राज्य सरकार इस बार भी हमारी जायज मांगो पर विचारकर किये गये वादे को पूरा नहीं करती है तो फेडरेशन का शिक्षक समुदाय भी राज्य सरकार के समक्ष अपनी एकता का लोहा मानने के लिए मजबूर कर देगा इसका फैसला छत्तीसगढ़ सरकार को लेना है कि शिक्षकों के साथ न्याय करती है या शिक्षकों के साथ दमनकारी नीति अपनाती है।
जिला संयोजक पीयूष गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा है इस ऐतिहासिक आंदोलन व आर पार की लड़ाई में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय कार्यकारिणी प्रान्त अध्यक्ष मनीष मिश्रा के अहम फैसला जेल भरो आंदोलन व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ समूचे प्रदेश के सहायक शिक्षक साथ देंगे और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे इस निर्णायक फैसले का जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के शिक्षकों ने बैठक में अपना संकल्प दोहराया।बैठक में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बलराम तिवारी ने दी।