Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद : कवर्धा में हुए बवाल में अब तक 70 की पहचान, 59 गिरफ्तार… अफसर बोले- सुनियोजित थी हिंसा, बाहर से बुलाए गए उपद्रवी…
    अपराध

    छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद : कवर्धा में हुए बवाल में अब तक 70 की पहचान, 59 गिरफ्तार… अफसर बोले- सुनियोजित थी हिंसा, बाहर से बुलाए गए उपद्रवी…

    By adminOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके बाद पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया है। आशंका है कि भड़काऊ पोस्ट की शेयरिंग को देखते हुए निर्णय लिया गया है। वहीं पुलिस टीमें वीडियो और फोटो के आधार पर दंगाइयों की पहचान करने में जुटी हैं। अब तक 70 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रव फैलाने, हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ को लेकर तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। अफसरों का कहना है कि हिंसा सुनियोजित थी। इसके लिए अलग-अलग जिलों से लोगों को बुलाया गया था।

    तीन दिन पहले झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया था। इसकी शुरुआत मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से बुलाए गए बंद और रैली से हुई। लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकल आए और करीब 100 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस फोर्स पर भी पत्थर फेंके गए। शहर की सड़कों पर घंटों उपद्रव चलता रहा और तमाम लोग दहशत से घरों में कैद रहे। स्थिति को संभालने के पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और फिर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    झंडे को लेकर हुए झगड़े की मजिस्ट्रियल जांच की मांग को लेकर शहर बंद व चक्काजाम का आह्वान किया था। रैली निकालने का आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। प्रशासन को भरोसा दिलाया था कि विपरीत परिस्थितियां नहीं बनने देंगे। ऐसे में प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 जिलों से करीब 1500 पुलिस बल बुलाए थे। कुछ आउटर पर शहर के एंट्री पॉइंट पर तैनात थे, तो वहीं ज्यादातर हाईवे पर चक्काजाम में ड्यूटी कर रहे थे। इसके बाद भरोसा टूटा तो जवान इसे संभाल नहीं सके।

    IG विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि वीडियो फुटेज देखकर पुलिस टीम घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। जिले में धारा-144 लगे होने के बाद भी VHP ने बंद और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए जिले के अलावा राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, धमतरी और रायपुर से लोगों की भीड़ पहुंची थी। उन लोगों ने बंद के दौरान कवर्धा के चिन्हांकित वार्डों में उपद्रव मचाया और तोड़फोड़ की। उग्र प्रदर्शन के कारण शहर में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है।

    कवर्धा में हालात बिगड़ने की सूचना के बाद DGP डीएम अवस्थी और IG इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा कवर्धा पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार DGP अवस्थी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कवर्धा जाकर देर रात तक हालात की समीक्षा की। इससे पहले 3 दिन से दुर्ग रेंज के IG और ADG विवेकानंद सिन्हा कवर्धा में ही कानून व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इसके अलावा दुर्ग SSP बद्री नारायण मीणा, कवर्धा SP मोहित गर्ग, कमांडेंट डॉ. लाल उमेंद सिंह, राजनांदगांव SP डी श्रवण समेत 10 ASP कवर्धा में हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिलासपुर कोर्ट से दिन दहाड़े पार्किंग से चोर ने किया जज की गाड़ी साफ… पुलिस जाँच में जुटी…
    Next Article SBI अपने ग्राहकों को मुफ्त में दे रहा 2 लाख का बीमा, इस सरकारी स्कीम में मिलेगी यह सुविधा
    admin
    • Website

    Related Posts

    सारडा एनर्जी की CSR पहल से गांवों में खुशहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

    September 17, 2025

    स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक से हिला दी रिकॉर्ड बुक, बना दिए यह 6 खास रिकॉर्ड…

    September 17, 2025

    शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    September 17, 2025

    कुंडली में कालसर्प दोष, क्या सचमुच रोकता है तरक्की का रास्ता, जाने…

    September 17, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सारडा एनर्जी की CSR पहल से गांवों में खुशहाली, शिक्षा-स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
    • स्मृति मंधाना ने तूफानी शतक से हिला दी रिकॉर्ड बुक, बना दिए यह 6 खास रिकॉर्ड…
    • शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    • कुंडली में कालसर्प दोष, क्या सचमुच रोकता है तरक्की का रास्ता, जाने…
    • नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?