रायपुर:- एसईसीएल चिरिमिरी एरिया के जी एम कॉम्प्लेक्स के कॉलोनीयो में फैली गंदगी, नालियों की बदबू से लोग परेशान हैं। यहां के लोगों की शिकायत है कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सफाई व्यवस्था खराब होने से कालोनी में बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। कालोनियो मे बने सैफ़्टीटैक जगह जगह टुटे पडे है कुछ सैफ़्टीटैन्को पर तो ढक्कन तक नही लगी है इस ओर secl प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रही हैं, सफ़ाई के नाम पर सालो साल करोडो के ठेके निकाले जाते हैं मगर सफ़ाई व्यवस्था बत से वत्तर स्थिति मे है, सोचने वाली बात यह है कि इतनी वत्तर स्तिथि होने के बावजूद भी अधिकारी मौन की स्थिति में बैठे हैं , पहले भी यहां की समस्या बताई गई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ है। गंदगीयो से लोगों की परेशानी बढ़ गयी हैं ।
प्रबंधन कालोनियों में नियमित साफ सफाई का दावा करता है, लेकिन कालोनीवासियों के अनुसार कालोनियों में साफ-सफाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है। एसईसीएल के जी एम कॉम्प्लेक्स के कालोनी में ऐसा ही हाल है जहां कालोनी में कई जगहों पर गंदगी देखी जा सकती है। जगह जगह गंदगी होने से मच्छर पनप रहे हैं । कालोनी का कचरा नालियों में जाम पड़ा है। निकासी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
डीडीटी पावडर का छिड़काव करना चाहिए
शहर व ग्रामीण इलाकों में मलेरिया, वायरल फीवर के अलावा दूसरे मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इससे बचने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कालोनियों से गंदगी और कूड़ा करकट को हटाने के साथ ही डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
