जयपुर, राजस्थान के अजमेर जिले के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात चलती बाइक पर कथित अश्लील हरकत करने के मामले में युवक-युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि अजमेर के पुष्कर रोड पर सोमवार रात एक युवक बाइक पर युवती को अपने आगे बिठाकर कर अश्लील हरकत करते हुए अजमेर से पुष्कर की ओर जा रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस के संज्ञान में दो तीन वीडियो आने पर आरोपी बाइक सवार और युवती के खिलाफ स्वप्रेरणा से सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत व जान को जोखिम में डालने संबंधी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।