Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिगड़े रसोई के दाम LPG सिलेंडर हुआ महंगा, बावजूद इन ग्राहकों को राहत, ₹300 सस्ता मिलेगा सिलेंडर…
    समाचार

    बिगड़े रसोई के दाम LPG सिलेंडर हुआ महंगा, बावजूद इन ग्राहकों को राहत, ₹300 सस्ता मिलेगा सिलेंडर…

    By Tv 36 HindustanApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सरकार ने सोमवार को रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया। रसोई गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी ‘उज्ज्वला’ योजना के तहत लाभान्वित गरीबों और सामान्य उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए होगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गैस कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि 8 अप्रैल से प्रभावी होगी।

    इन ग्राहकों के लिए अभी भी 303 रुपये सस्ता
    बढ़ोतरी के बाद उज्जवला उपयोगकर्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। वहीं, सामान्य उपभोक्ताओं के लिए अब 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपये हो जाएगी। यानी सामान्य ग्राहकों के मुकाबले उज्जवला ग्राहकों को 300 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि रसोई गैस की कीमतें स्थानीय करों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। पिछली बार मार्च, 2024 में इनमें 100 रुपये की कटौती की गई थी।

    हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?
    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एलपीजी प्राइस तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मानक औसत सऊदी सीपी जुलाई, 2023 के 385 डॉलर से फरवरी, 2025 में 63 प्रतिशत बढ़कर 629 डॉलर प्रति टन हो गया। इससे दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 1,028.50 रुपये प्रति सिलेंडर होनी चाहिए थी। पुरी ने कहा, ‘‘लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां अबतक कीमतों को कंट्रोल रखती रही हैं। लागत से कम दाम पर गैस बेचने से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को वित्त वर्ष 2024-25 में 41,338 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। उनके बढ़ते घाटे को देखते हुए कीमतों में मामूली वृद्धि की गई है।’’ उन्होंने कहा कि रसोई गैस कीमतों की हर महीने समीक्षा की जाएगी और किसी भी नरमी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी केवल भविष्य की लागत को कवर करेगी और पिछली लागत के लिए, पेट्रोलियम मंत्रालय वित्त मंत्रालय से बजटीय सहायता मांगेगा

    Post Views: 675

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने दाखिल की ये चार्जशीट, कई सनसनीखेज खुलासे…
    Next Article वक्फ संशोधन विधेयक पर भड़के मंत्री, बोले- जुल्मी सरकार का अंत तय है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…

    March 20, 2026

    बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…

    March 20, 2026

    मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…

    March 20, 2026

    दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यात्रियों की परेशानी बढ़ी गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कैंसिल…
    • बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी…
    • मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा…
    • दिल्ली-NCR समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट…
    • आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?