‘
नई दिल्ली:- इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी है। एक्शन फिल्मों के जॉनर के बीच कुछ रोमांटिक और लीक से हटकर एक सच को दिखाती मूवीज ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
इस महीने की शुरुआत में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई। फिल्म टिकट विंडो पर एक रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसके मुकाबले उसी दिन सिनेमाघरों में आई अजय देवगन की ‘मैदान’ एवरेज कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है। इन दो बड़ी फिल्मों के बज के बीच 19 अप्रैल को बोल्ड कंटेंट से भरी ‘एलएसडी 2’ ने थिएटर्स में एंट्री ली।
फिल्म के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद मेकर्स ने दूसरा पार्ट रिलीज किया है। मूवी को रिलीज करने से पहले जमकर प्रमोट किया गया। उर्फी जावेद ने ‘एलएसडी 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। वहीं, ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बोनिता राजपुरोहित की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। तमाम तरह की बातों के बीच रिलीज हुई इस मूवी ने पहले दिन डबल डिजिट्स में कमाई की है।
इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 15.65 करोड़ से ओपनिंग ली थी। इसके मुकाबले 19 अप्रैल को रिलीज हुई ‘एलएसडी 2’ ने 15 करोड़ से खाता खोला है। यह सैकनिल्क द्वारा दिए गए शुरुआती अनुमान के आंकड़े हैं।
डायरेक्शन और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी ‘एलएसडी 2’ मल्टीपल स्टोरीज को दिखाती एक फिल्म है। एक में रियलिटी शो में ‘ट्रांसजेंडर’ की टीआरपी बढ़ने के किस्सों की कहानी दिखाई जाती है। दूसरी में मेट्रो के लिए सेवाएं प्रदान करने वाली एक एजेंसी में काम करने वाली एक और ट्रांसजेंडर, उसके आशिक और उसकी बॉस की है। तीसरी कहानी में आकर वर्चुअल रियलिटी और इसके मूल किरदार न्यूडिटी की हद को पार कर देते हैं।
