Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कल लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें सूतक के समय…
    शीर्ष आलेख

    कल लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें सूतक के समय…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लग रहा है. ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट होगी.चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है, कहते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय राहु की अशुभ छाया चंद्रमा पर पड़ने से वह दूषित हो जाता है. ऐसे में इसका असर हमारी मानसिक स्थिति पर पड़ता है. व्यक्ति निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहता और नींद की समस्याएं आने लगती हैं.

    चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने की मनाही होती है. कुंडली में चंद्रमा की मजबूत करने के लिए चंद्र ग्रहण के समय शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, इससे अशुभ प्रभाव का असर नहीं होगा.बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. चंद्र ग्रहण में ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है लेकिन भारत में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा.ये उपछाया चंद्रग्रहण है, जिसमें चंद्रमा का पथ केवल मलिन होता है यानी चंद्रमा का रंग मलिन हो जाता है, इसमें चंद्रमा का कोई भी भाग कटा हुआ दिखाई नहीं देता. उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा अद्श्य नहीं होता इसलिए इसमें सूतक का विचार नहीं किया जाता.चंद्र ग्रहण दोनों से कुछ घंटे पहले का समय ऐसा होता है जब प्रकृति संवेदशनशील हो जाती है और वातावरण में नकारात्‍मकता फैल जाती है.

    इस समय को अशुभ माना जाता है और इसे ही सूतक काल कहा जाता है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है, वहीं चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले. सूतक काल का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है. इस दौरान कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है.सूतक के समय पूजा पाठ न करें.भोजन न पकाएं, ग्रहण के कारण भोजन अशुद्ध हो सकता है.कोई भी नया काम करने से बचें.खुली आंखों से ग्रहण न देखें, यदि देखना ही है तो एक्सरे की मदद ले सकते हैं.झूठ, फरेब और बुरे विचार दिमाग में न आने दें. माना जाता है कि इस समय में किये गए अपराधों के पाप कई गुना ज्यादा होते हैं

    .सूतक लगने के बाद गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें.सूतक लगने के बाद प्रेगनेंट महिलाएं सिलाई कढ़ाई का काम न करें.सूतक लगने के बाद किसी भी धारदार वस्तु जैसे कैंची, चाकू, ब्लेड आदि का प्रयोग न करें. इससे बच्चे के अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है.ये काम जरूर करेंसूतक काल के समय किसी भी मंत्र आदि का मानसिक ध्यान करें. मा‍नसिक ध्‍यान करना काफी शुभ माना जाता है.सूतक लगने से पहले ही खाने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें. खासतौर पर दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट में तो जरूर ही डालें.ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रखें. इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव खत्म होता है.

    ग्रहण से पहले गर्भवती महिलाएं पेट पर गेरू लगाएं.सूतक या ग्रहण काल में प्रेगनेंट महिला, वृद्ध या बीमार व्‍यक्ति को भूख लगे तो वही चीज खिलाएं जिसमें सूतक से पहले तुलसी का पत्ता डाला गया हो.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की और झड़प…
    Next Article निक के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची प्रीमियर में और किस दे दिया को – स्टार को…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?