Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एम.ए.,बी.एड. की पढ़ाई कर पवन कुमार ने चुनी स्वावलंबन की राह गांव के 10 से अधिक युवाओं को साथ जोड़कर मछली पालन कर कमाए 40 हजार रूपए
    गैजेट

    एम.ए.,बी.एड. की पढ़ाई कर पवन कुमार ने चुनी स्वावलंबन की राह गांव के 10 से अधिक युवाओं को साथ जोड़कर मछली पालन कर कमाए 40 हजार रूपए

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम नवापारा के युवा पवन कुमार प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारो के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पवन कुमार कंवर ने स्वरोजगार का रास्ता चुनकर युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। एम.ए. और बी.एड. की पढ़ाई पूरी कर पवन कुमार ने मछली पालन को अपनी आय का जरिया बनाया है। साथ ही अपने साथ गांव के युवाओं को जोड़कर मछली पालन व्यवसाय के जरिए उन्हें स्वावलंबन की राह में ले जा रहे हैं।

    शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर मछली पालन कर उनके 10 से अधिक साथियों ने मिलकर 40 हजार रूपए से अधिक का लाभ कमाए हैं। मछली पालन से हुए आवक से प्रोत्साहित होकर अपने समूह के सदस्यों के साथ स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन करने की भी योजना बना रहे हैं। नवापारा के रहने वाले पवन कुमार ने गांव के ही 10-12 युवाओं को जोड़कर जय बूढ़ा देव समूह बनाया है। समूह के सदस्यों ने गांव के ही रामसागर तालाब के लीज पर लेकर मछली पालन कर रहे हैं।

    गांव के ही युवाओं के साथ मिलकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मछली पालन करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि मछली पालन विभाग से संपर्क करने पर जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी मिल।अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग डेढ़ एकड़ के तालाब को लीज पर लिया। समूह के सभी युवा मिलकर तालाब में लगभग 16-17 किलोग्राम मछली बीज डालकर मछली पालन शुरू किए। विभाग से मिले ग्रास कॉर्प, रोहू, कतला, मृगल एवं बी-ग्रेड मछली बीज तालाब में डाले गए।

    मछली पालन विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक से मछली पालन कर एक सीजन में 300 किलोग्राम मछली उत्पादन हुआ। थोक एवं चिल्हर के रूप में उत्पादित मछली को बेचकर समूह की 40 हजार रूपए की आमदनी हुई। उच्च शिक्षित होने के बावजूद स्वयं रोजगार के साधन विकसित कर पवन कुमार युवा वर्ग को स्वावलंबन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में ही मछली पालन करने से गांव के युवाओं को स्थानीय तौर पर रोजगार मिल रहा है। समूह के युवा मछली पालन के साथ-साथ अपने घर के खेती-किसानी के काम भी आसानी से कर रहे हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेक्स के बाद की ये गलतियां लोगों की हेल्थ लाइफ को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये सेक्शुअल इंटरकोर्स की गलतियां…
    Next Article छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट ने DGP व पूर्व DGP को जारी किया अवमानना नोटिस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…

    January 18, 2026

    सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…

    January 18, 2026

    अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .

    January 18, 2026

    अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…

    January 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…
    • सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…
    • अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .
    • अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…
    • वीबी-जी राम जी योजना से करमरी में आत्मनिर्भरता को मिली ये नई दिशा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?