Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दो नदी अभियान पूरा करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश, मोहन यादव ने एमपी को बताया नदियों का मायका…
    मध्य प्रदेश

    दो नदी अभियान पूरा करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश, मोहन यादव ने एमपी को बताया नदियों का मायका…

    By Tv 36 HindustanOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- मध्यप्रदेश दो-दो नदी जोड़ो अभियान को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य है. ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का, जो रविवार को सूरत में आयोजित जल संचय-जनभागिदारी-जन आंदोलन में पहुंचे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम में कहा, ” यह हमारा सौभाग्य है कि देश की प्रमुख नदियों का मध्यप्रदेश मायका है. मध्यप्रदेश की नर्मदा और ताप्ती नदी अपने मायके अर्थात मध्यप्रदेश को आनंदित और प्रफुल्लित करती हैं.”

    ‘ये मिशन जीवन देने वाला मिशन’

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ” नदी जोड़ो अभियान के मामले में एमपी पूरे देश में नंबर वन राज्य बनेगा. देश की प्रमुख नदियों का मध्यप्रदेश मायका है. नर्मदा और ताप्ती नदी अपने मायके अर्थात मध्यप्रदेश को तो आनंदित और प्रफुल्लित करती ही हैं साथ ही वे गुजरात को भी धन-धान्य से परिपूर्ण कर रही हैं. सूरत से शुरू हुआ ये अभियान जीवन देने वाला अभियान है. जल संचय-जन भागीदारी कार्यक्रम के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है.” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात में पानी की समस्या रहती है और ऐसे में गुजरात की सहायता करना हम सबका कर्तव्य है.

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने दो बड़े नदी जोड़ो अभियानों की लीड ली है…

    पीएम मोदी का विजन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर भी जोर

    गौरतलब है कि पीएम मोदी ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और लंबे समय तक जल स्त्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम की पहल की थी. इसी के तहत सूरत में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर. पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे. इस दौरान सभी अतिथियों ने जल संरक्षण और जल संग्रहण के प्रतीक स्वरूप बड़े पात्र में जल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

    Post Views: 1,170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये दो चीजें मिलाकर बनाने से और भी टेस्टी हो जाएगा गुलाब जामुन, चाशनी में डालते समय जरूर बरतें ये सावधानी…
    Next Article मॉनसून विदा फिर भी बारिश एमपी पर फिदा, इस तारीख से बढ़ने लगेगी ठंड, हो जाएं तैयार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17 मार्च से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, अब सिर्फ 1 घंटे में तय होगा सफर जाने यहां से रूट….

    March 13, 2026

    इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

    March 13, 2026

    अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

    March 13, 2026

    बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17 मार्च से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, अब सिर्फ 1 घंटे में तय होगा सफर जाने यहां से रूट….
    • इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
    • अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
    • बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
    • जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?