
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मारे गए माफिया अतीक अहमद की अंडरग्राउंड पत्नी शाइस्ता परवीन का हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। गुरुग्राम में अतीक के अलावा उसकी पत्नी और सालों के नाम पर बनी कंपनियों के अरबों रुपए के निवेश का पता चला है। ये कंपनियां गुरुग्राम से ही संचालित हो रही हैं। अब पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश करने के लिए अशरफ के ससुराल और हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में ड्रोन की मदद से सर्च अभियान चला रही है
STF ने इन कंपनियों का तमाम ब्यौरा जुटा लिया है। ये सभी कंपनियां रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। वहीं इस मामले पर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर कोई एजेंसी उन्हें इसके बारे में सूचना देगी तो सरकार उस पर एक्शन