मगरलोड, 7 अप्रैल। जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निरूपा दाउ का निधन बुधवार को हो गया। उन्होंने लगभग 60 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसे ली। काफी दिनों से वह एक बीमारी से जूझ रही थी और राजधानी रायपुर में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। उनके निधन की खबर सुनते ही मगरलोड भाजपा में शोक की लहर है।
बता दें कि निरूपा दाउ मगरलोड जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। उन्हें क्षेत्र के आदिवासी नेत्रियों में गिना जाता था।