रायपुर: प्रदेश में महंगाई बढ़ते जा रही है। इसको लेकर महिला कांग्रेस ने सांसद बंगले का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता थाली बजाते हुए सांसद सुनील सोनी का घर घेरने निकली। उससे पहले पुलिस उन्हें रोक लिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है।
महंगाई के चलते मध्यमवर्ग का घर चलाना लगातार मुश्किल हो रहा है। इन्हीं वजहों से सांसदों का निवास घेराव कर केंद्र सरकार तक अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
केंद्र सरकार 2014 में महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन बीजेपी सरकार के आने के बाद इतनी ज्यादा महंगाई बढ़ गई है कि भाजपा नेताओं की बोलती भी बंद हो चुकी है।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने परेशान कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री शकुन डहरिया ने कहा की केंद्र सरकार महिलाओं की परेशानी नहीं सुन रही है। त्योहार के आते ही गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही किचन के अन्य सामानों की कीमतों में भी बहुत इजाफा हो चुका है।