रायपुरः छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। तीन सौ से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दर्शाई गई इकाई में अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।









