Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट अदरक कैंडी, वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी का देसी इलाज
    स्वास्थ्य

    घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट अदरक कैंडी, वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी का देसी इलाज

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. खांसी-जुकाम से बचने के लिए अक्सर लोग अदरक के रस और शहद का इस्तेमाल करते हैं. अदरक को सर्दी-जुकाम कम करने की औषधि माना जाता है. लेकिन बहुत से लोगों को अदरक का स्वाद पसंद नहीं है, अगर आपको भी इसका स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसे दूसरे तरीके से स्वादिष्ट बनाकर सेवन कर सकते हैं. जैसे कि आप अदरक से कैंडी बनाकर भी खा सकते हैं. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.जानिए इसे बनाने की रेसिपी…

    सामग्री

    अदरक- 200 ग्राम
    गुड़- 300 ग्राम
    हल्दी- एक चुटकी
    नमक- स्वादानुसार
    कोटिंग के लिए नारियल चीनी पाउडर.
    रेसिपी बनाने की विधि

    अदरक कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे कद्दूकस कर लें.
    जब सारा अदरक कद्दूकस हो जाए, तो उसमें गुड़ मिला दें. अब अदरक और गुड़ को एक साथ मिक्सी में पीस लें. अब इस पेस्ट को पकाना है.
    इसके लिए एक पैन लें और उसे गैस पर रखें. पैन के गरम होने पर यह मिश्रण डालें. अब लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं.
    इसमें थोड़ा सा नमक और हल्दी डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं.
    मिश्रण को लेकर गूंधें, यदि यह चिपकता है तो इसका मतलब है कि मिश्रण पक गया है.
    अब इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें. फिर इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद, अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी कैंडीज बना लें.
    कोटिंग के लिए, नारियल पाउडर और चीनी मिलाकर कैंडी पर लगाएं. अब सारी कैंडी को कोटिंग कर लें. इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें और रोजाना इस मिठाई का आनंद लें.

    अदरक खाने के फायदे
    आयुर्वेद जनरल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अदरक एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका भारतीय व्यंजनों में भरपूर इस्तेमाल होता है. लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इसे खाने में डालकर अदरक की चाय बड़े चाव से पीते हैं. यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. जानिए अदरक के सेवन के फायदे…

    पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है: मानसून में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं. ऐसे में अदरक का सेवन आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसे रोजाना थोड़ी मात्रा में अपने आहार में शामिल करने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

    डायबिटीज में फायदेमंद: अदरक के रस को पानी में मिलाकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अदरक का पानी आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डायबिटीज से जुड़ी अन्य समस्याओं को मैनेज करने में मदद करते हैं.

    गठिया के दर्द से राहत: अदरक अपने सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि यह गठिया के दर्द से राहत दिलाने और सूजन कम करने में भी मदद कर सकता है. यह मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में भी बहुत अच्छा है.

    इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत: जिससे हम आसानी से बीमारियों और संक्रमणों की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में अदरक का पानी पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, क्योंकि अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते

    Post Views: 1,225

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाएं सी-सेक्शन डिलीवरी से क्यों इनकार करती हैं, क्या इससे वाकई जिंदगी भर रहता है कमर दर्द
    Next Article फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, कानून की पढ़ाई कर रही थी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?