नई दिल्ली:- भारतीय किचन में गेहूं के आटे की बनी रोटी लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. बिना इसके खाने की थाली कंप्लीट ही नहीं मानी जाती है. लेकिन आप गेहूं के आटे में कुछ और अनाज का आटा मिलाकर रोटी बनाती हैं तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा. तो चलिए आपको बताते हैं गेहूं के आटे में किस चीज का आटा मिलाने से आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा.
गेहूं के आटे में क्या मिलाकर बनाएं रोटी
1-आप गेहूं के आटे में अगर बेसन मिलाकर रोटी बनाती हैं, तो फिर यह आपको हाई प्रोटीन देगा. इससे शुगर लेवल कंट्रोल होगा. यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है.
2- काले चने के आटे को भी आप गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. इससे डायबिटीज में भी आराम मिलता है.
3- रागी के आटे को भी गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी तैयार कर सकती हैं. इसमें मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं. सोयाबीन का आटा भी आप गेहूं में मिलाकर रोटी तैयार कर सकती हैं.
जौ का आटा भी आप गेहूं में मिलाकर बना सकते हैं. किडनी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद हो सकता है. बाजरे का आटा मिलाकर खाने से बॉडी में आय़रन की कमी पूरी होती है. इससे शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर आ जाता है.
