Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बच्चों से काम करवाना अब पड़ेगा भारी, बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया सर्कुलर…
    RAIPUR

    बच्चों से काम करवाना अब पड़ेगा भारी, बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया सर्कुलर…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- स्कूलों में छुट्टियां लग गई है, इस बीच कई बच्चे छोटा-मोटा काम करने लगते हैं. कुछ बच्चे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करते हैं, तो कुछ अपनी खुद की जरूरतों को पूरा करने के लिए. लेकिन बच्चों की इस जरुरत का फायदा कुछ लोग उठाने लगते हैं.जो उन्हें कम वेतन देकर ज्यादा काम करवाते हैं.कई बार देखा गया है कि बच्चों से ऐसा काम भी करवाया जाता है जो वो करने में सक्षम नहीं होते हैं.इस दौरान श्रम कानून का पालन भी नहीं किया जाता है. जिनकी उम्र काम करने की नहीं होती है. फिर भी उन्हें काम पर रख लिया जाता हैं. इस तरह के मामले गर्मी की छुट्टियों में ज्यादा देखने को मिलते हैं. जिसकी सूचना छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग को भी मिल रही थी, जिसके बाद आयोग ने इन मामलों को संज्ञान में लिया.

    बाल श्रम कानून का सख्ती से होगा पालन : छत्तीसगढ़ में बाल श्रम कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा. यदि कोई भी इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं यदि श्रम करने वाले बालक की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, या फिर उनके माता-पिता भरण पोषण करने में अक्षम है, तो उनके लिए कलेक्ट्रेट में एक उपार्जन खिड़की खोली जाएगी, जिससे उस बच्चे और उसके परिजनों को मदद मिलेगी. यह सर्कुलर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने जारी किया है.जिसके सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं.

    बाल श्रम को लेकर लगातार खबरें आ रही है. इसी को संज्ञान में लेते हुए सभी जिलाधीश कार्यालय में एक सर्कुलर जारी किया गया है.जिसमें खास तौर पर कहा गया है कहीं भी कोई भी बालक श्रम करता हुआ ना दिखे. किसी भी प्रकार से उनके अधिकारों का हनन न हो. इसके लिए यदि टीम गठित की गई है, तो वह जांच के लिए लगातार जाएंगे. यदि किसी भी बच्चे के अधिकारों का हनन होता दिखाई देगा , उसके अधिकारों का हनन करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी- डॉ वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग

    वर्णिका शर्मा ने यह भी बताया कि सर्कुलर में एक बात और रखी गई है.जिसके तहत यदि किसी प्रकार से बच्चों के माता-पिता असहज महसूस कर रहे हैं.उनके पास जीविका का साधन नहीं है , या बच्चा खाने-पीने या फिर अपने भरण पोषण में अक्षम की स्थिति में है, तो उस स्थिति में कलेक्टोरेट में एक उपार्जन खिड़की की व्यवस्था की जाए, ऐसा आग्रह भी किया गया है.वर्णिका शर्मा ने बताया कि उपार्जन खिड़की से तात्पर्य है कि यदि बच्चे के परिजनों के पास कोई रोजगार का साधन नहीं है, यदि वह अपना भरण पोषण करने में अक्षम है तो उसे खिड़की के माध्यम से उनकी स्थिति को देखते हुए उनके भरण पोषण से संबंधित रोजगार संबंधी कुछ व्यवस्थाएं की जाएगी.

    Post Views: 1,001

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी के आवास पर CCS की बैठक, बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद…
    Next Article PinkSofa Review — Community Very First – Using The Internet Hookup Websites
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…

    March 1, 2026

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?