सीधी /जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पांड के सीमा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध रक्त रंजित अवस्था खेत में मिला क्षेत्र में फैली सनसनी।
अमर सिंह गोंड पिता वंशगोपाल सिंह गोंड निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड नंबर 15 जो 28 अप्रैल 2023 को प्रातः शौंच के लिए घर से बाहर निकला और वापस नहीं आया काफी समय व्यतीत होने परिजनों द्वारा खोज तलाश शुरू की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला 29 अप्रैल को खेत में मिला शव
मृतक के परिजन इधर-उधर काफी खोजबीन कर रहे थे परंतु कोई सुराग नहीं चल रहा था वही 29 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे के लगभग मृतक के घर से कुछ दूर पर ही ग्राम पांड के सीमा क्षेत्र खेत में कुछ लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा। देखते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा भीड़ जमा हो गई शिनाख्त की गई जिसके बाद थाना को सूचना दी गई।
उक्त घटना के संबंध में जैसे ही जानकारी थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेल को लगी वह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मौका पंचनामा एवं शव पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए शव को मरचूरी में भेजा गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी सिंह ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए मृतक के सिर पीठ में चोट के निसान देखकर परिजन रोते बिलखते हत्या की आशंका जता रहे।
अब देखना यह है कि पुलिस की निष्पक्ष जांच में सामने क्या तथ्य आते हैं मौत का क्या कारण है।