यूपी:- बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. नागर ने यूपी में बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा से लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था. मलूक नागर ने कहा मणिशंकर अय्यर का नाम ATOM BOMB रखना चाहिए. अय्यर जी बुजुर्ग हो गए हैं, रिटायर हो जाना चाहिए. मणिशंकर अय्यर जी का नाम मणिशंकर पाकिस्तान रखना चाहिए. कांग्रेस कंफ्यूज है, कांग्रेस की लीडरशिप कंफ्यूज है, ऐसा इसलिए बयान दे रहे हैं.
