Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मतदान के बीच ममता बनर्जी ने किया साफ, कही दी ये बात…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मतदान के बीच ममता बनर्जी ने किया साफ, कही दी ये बात…

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *बंगाल:-* पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस टीएमसी की चीफ ममता बनर्जी ने शुक्रवार 19 अप्रैल, 2024 को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. मुर्शिदाबाद में चुनावी जनसभा में वह बोलीं- कांग्रेस को दिया गया एक भी वोट भारतीय जनता पार्टी बीजेपी को शक्तिशाली करेगा. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान यह भी साफ किया कि बंगाल में कोई इंडिया गठबंधन नहीं है. उनके मुताबिक, “मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम इंडिया गठबंधन हैं और इसलिए हमें वोट दें. मैं उन्हें बता दूं कि इंडिया गठबंधन दिल्ली में है पर यहां नहीं हैं. यहां कांग्रेस और सीपीएम इंडिया गठबंधन की बात न करें.दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी की यह टिप्पणी तब आई जब कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभा में इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की थी. उन्होंने कांग्रेस के साथ वाम दलों के उम्मीदवारों को भी वोट देने की गुहार जनता से लगाई थी. पश्चिम बंगाल की हालिया टिप्पणी अधीर रंजन की उसी अपील पर तंज के रूप में देखी जा रही है. माकपा-कांग्रेस को नहीं, केवल टीएमसी को वोट करें’ममता बनर्जी ने इस दौरान कांग्रेस और वाम दलों पर बीजेपी से मिली भगत का आरोप लगाया. वह बोलीं, “टीएमसी के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब बीजेपी को दो वोट देना है. यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब बीजेपी को और शक्तिशाली करना है.ममता बनर्जी ने प्रवासी श्रमिकों से की खास अपीलपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव के समय छुट्टियों पर आए पश्चिम बंगाल के मजदूरों से भी विशेष अपील की. उन्होंने कहा, ”मैं उन सभी प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध करना चाहूंगी जो ईद मनाने के लिए यहां आए हैं, वे कृपया बिना मतदान किए वापस न जाएं क्योंकि अगर आप आने वाले दिनों में मतदान नहीं करेंगे तो वे आपका आधार कार्ड छीन लेंगे. मैं बंगाल में सीएए लागू नहीं होने दूंगी. असम में इसे लागू किया गया और इतने लोग मारे गए. अब वे यूसीसी के बारे में भी बात कर रहे हैं, क्या आप जानते हैं कि इससे क्या होगा? अगर वे यूसीसी लाते हैं तो आप पहचान खो देंगे.”ममता बनर्जी ने फिर स्पष्ट किया कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही हैं. पार्टी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा है, जबकि राज्य में माकपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर उम्मीदवार उतारे हैं. एक दिन पहले ही चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए वाम मोर्चा अध्यक्ष विमान बोस ने ममता बनर्जी पर बीजेपी का सबसे बड़ा सहयोगी होने का आरोप लगाया था.

    Post Views: 575

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग, आ गया ताजा अपडेट…
    Next Article वोट डालते हुए पोलिंग बूथ पर आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं, जाने पूरी जनकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना प्रदेश में भी हो रहा है साकार सीएम साय…

    March 30, 2026

    सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    March 30, 2026

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

    March 30, 2026

    “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”

    March 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना प्रदेश में भी हो रहा है साकार सीएम साय…
    • सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…
    • “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”
    • श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?