नई दिल्ली:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने निराशा जताते हुए कहा कि गंगासागर मेला को केंद्र ने मान्यता कभी नहीं दी हैं, जबकि गंगासागर मेला दुनिया के शानदार धार्मिक समागमों में से एक है।
उन्होंने आगे कहा कि हम कभी बंटवारे की राजनीति नहीं करते। धर्म व्यक्तिगत है लेकिन त्यौहार और मेला सभी के लिए है। जब दुर्गा पूजा होती है तो दुनिया से सभी लोग यहां आते हैं। मैंने केंद्र सरकार को कई पत्र लिखे हैं, जिस तरह से आप कुंभ मेले को राष्ट्रीय मेले के रूप में मानते हैं। आप कुंभ मेले के लिए आर्थिक मदद करते हैं लेकिन आपने कभी भी गंगासागर मेले के लिए आर्थिक मदद नहीं की। हम एक ही परिवार से हैं जहां हर किसी का स्थान है। हर रंग मौजूद है। कोई भगवा पहनता है कोई हरा पहनता है। इसलिए आप अपना धर्म निभाएं क्योंकि धर्म व्यक्तिगत है।
