Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ममता को किया तार तार,4 साल के बेटे की हत्या,बैग में शव भरकर टैक्सी में मां हुई फरार,स्टार्ट कंपनी की CEO है महिला….
    News

    ममता को किया तार तार,4 साल के बेटे की हत्या,बैग में शव भरकर टैक्सी में मां हुई फरार,स्टार्ट कंपनी की CEO है महिला….

    By Tv 36 HindustanJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:- स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ ने अपने चार साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। सोमवार को गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की हत्या करने और उसके शव को एक बैग में भरकर टैक्सी में भागते समय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, गोवा के होटल में हत्या को अंजाम देने के बाद सूटकेस में बॉडी रखकर महिला टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। कर्नाटक के पास पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चे की बॉडी भी बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सूचना सेठ के तौर पर हुई है।

    होटल कर्मी ने पुलिस को किया था सूचित

    यह अपराध तब सामने आया जब एक होटल कर्मचारी महिला के होटल से बाहर निकलने के बाद कमरे की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसने चादरों पर खून के धब्बे देखे। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। सीईओ ने अपने बेटे के साथ 6 जनवरी को उत्तरी गोवा के सिंक्वेरिम में होटल में चेक इन किया था।

    टैक्सी से फरार हुई थी महिला

    39 साल की सूचना सेठ को कर्नाटक पुलिस ने चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेठ ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इस कृत्य को अंजाम देने के बाद होटल प्रबंधन से बेंगलुरु वापस जाने के लिए टैक्सी की व्यवस्था करने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि महिला सड़क मार्ग से यात्रा करना चाहती है। मामले में सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह अकेले ही होटल से बाहर निकली थी।
    कलंगुट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा,आरोपी महिला ने शुरू में पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को दक्षिण गोवा में एक रिश्तेदार के पास छोड़ दिया है, लेकिन कहानी की कोई पुष्टि नहीं होने पर हमने कैब ड्राइवर को बुलाया और उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरु जाते समय चित्रदुर्ग जिले में कर्नाटक पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।

    कलंगुट पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लेने के लिए कर्नाटक रवाना हो गई है। पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

    Post Views: 0

    4 year old son murdered chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Mamta was harassed mother ran away in a taxi after filling the body in a bag Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleना अमिताभ बच्चन, ना विनोद मेहरा, ना मुकेश अग्रवाल,रेखा की जिंदगी का पहला शख्स था ये एक्टर….
    Next Article बीटरूट जूस पीने से हो सकती हैं ये 2 गम्भीर बीमारियां, जानें चुकंदर खाने के साइड-इफेक्ट्स….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …

    February 21, 2026

    माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…

    February 21, 2026

    पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला

    February 21, 2026

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली …
    • माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह बगिया में आत्मीयता के साथ मना सीएम का जन्मदिन…
    • पीएम मोदी फिर से करेंगे सरेंडर” US कोर्ट के टैरिफ फैसले के बीच दिग्गज का तीखा हमला
    • बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा…
    • पीएम ने बताया 21वीं सदी का ‘नया पावर गेम’ ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?