Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने चिरिमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाइननिर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र
    छत्तीसगढ

    मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने चिरिमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाइननिर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र

    By adminDecember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्रिलोचन चक्रवर्ती
    एम सी बी छत्तीसगढ़

    चिरमिरी। क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान चिरमिरी नागपुर हाल्ट रेलवे लाईन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण एवं राज्यांश की राशि 120 करोड़ 50 लाख रुपए जारी करने पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने परियोजना को बारीकी से समझा, जल्द प्रारंभ हो सकता है भूमि अधिग्रहण और आगामी बजट में जारी हो सक्तिहै राज्यांश की राशि।


    क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने 3 दिवसीय विधानसभा सत्र में प्रथम दिवस शपथ के उपरांत दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने चिरमिरी मनेंद्रगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र खड़गवां के लाखो लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग चिरमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाइन निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा।

    ज्ञात हो की 2018 में रेलवे बोर्ड एवं तत्कालीन भाजपा सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत व्यय राशि से 241 करोड़ की लागत से एमओयू के तहत स्वीकृत चिरमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाईन निर्माण में आ रही दिक्कतों की संपूर्ण जानकारी मुख्यमंत्री साय को प्रदान की। उन्होंने बताया की इस स्वीकृत रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा आज तक नही हुआ है साथ ही राज्यांश की राशि 120 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट भी प्रदान नही होने से इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण होने में काफी विलंब हो चुका है। जिस हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करवाए और आगामी बजट में राज्यांश की राशि जारी करने का आग्रह किया है।

    जायसवाल ने उन्हें बताया की चिरमिरी मनेंद्रगढ़ खड़गवां के लाखो लोगो को इस परियोजना के पूर्ण होने से अंबिकापुर से चलने वाली सभी पैसेंजर एक्सप्रेस गाड़ियों का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही नागपुर पैसेंजर हाल्ट स्टेशन को भी पूर्ण स्टेशन का दर्जा भी प्राप्त हो जायेगा और वहा यात्री सुविधाओं में विस्तार हो सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने अपने ओएसडी पी दयानंद को बोलकर इस महत्वपूर्ण रेल लाइन में अभी तक के प्रोग्रेस रिपोर्ट की सारी जानकारी मांगी है।


    विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है चुनाव में मैने अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता के साथ कहा था की रेल लाईन का भूमिपूजन हमने किया था और उसका निर्माण भी हम ही पूरा कराएंगे। इसी क्रम में सबसे पहला मांग पत्र मैंने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने काफी गंभीरता के साथ पूरे प्रोजेक्ट को समझा और इसमें उन्होंने अपनी रुचि भी दिखाई है और मुझे पूरी उम्मीद है की भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और आगामी बजट में राज्यांश की राशि भी जारी हो जायेगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews Korba Korba bilaspur Korba Breaking Korba Congress Korba district. Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमनेन्द्रगढ़ विधान सभा के विधायक श्याम बिहारी जयसवाल ने चिरिमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाइननिर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र
    Next Article कोरिया कलेक्टर लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण
    admin
    • Website

    Related Posts

    टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए सीएम साय, बताई असली खिलाड़ी की पहचान…

    October 31, 2025

    शिव साधना का रहस्य, कौन-सा रत्न लाता है मन को स्थिरता और शांति, जाने यहां…

    October 31, 2025

    पीएम मोदी का रायपुर दौरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली समीक्षा बैठक…

    October 31, 2025

    डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…

    October 31, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टीम इंडिया की जीत पर गदगद हुए सीएम साय, बताई असली खिलाड़ी की पहचान…
    • शिव साधना का रहस्य, कौन-सा रत्न लाता है मन को स्थिरता और शांति, जाने यहां…
    • पीएम मोदी का रायपुर दौरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली समीक्षा बैठक…
    • डॉलर ने छीना चमक का ताज, क्यों कांप गया गोल्ड-सिल्वर का साम्राज्य, जानिए डॉलर इंडेक्स क्यों बना खलनायक…
    • रुद्राक्ष या रत्न, जानिए कौन बदल सकता है आपका भाग्य…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?