Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनता का आभार व्यक्त करने मनेन्द्रगढ़ विधायक ने निकाली आभार रैली
    कोरबा

    जनता का आभार व्यक्त करने मनेन्द्रगढ़ विधायक ने निकाली आभार रैली

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्रिलोचन चक्रवर्ती

    खड़गवां- 2023 विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया पूरे छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 विधानसभाओं में भाजपा के विधायक चुनकर आए हैं इसके बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भी संपन्न हो गया इसके बाद सारे विधायक एकबार के लिए फिलहाल राजधानी से लौटकर अपने अपने क्षेत्र की जनता के पास अपने-अपने क्षेत्र में लौट आए हैं और अब अपनी जनता के दिए हुए स्नेह व प्रेम के लिए आभार प्रकट करने वह उनके सामने पहुंच रहे हैं, सरगुजा के 14 सीटों में कांग्रेस को हार मिली और भाजपा के 14 विधायक चुनकर आए हैं, विधानसभा नंबर 2 मनेन्द्रगढ़ के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शपथ ग्रहण से आने के बाद तत्काल अपने क्षेत्र की जनता के दिए आशीर्वाद व जनता द्वारा उन्हे चुनकर विधानसभा में भेजने को लेकर क्षेत्र की जनता के समक्ष आभार प्रकट करने पहुंचे। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करने के लिए आभार रैली का आयोजन किया।

    जो आभार रैली दुग्गी से सुबह 9:00 बजे निकलकर सिंघत, ठग्गांव, दुबछोला, अखराडांड, बरमपुर, नागपानी, कदरेवा, आमाडांड, मेरो, उधनापुर, कौड़ीमार, शिवपुर, देवाडांड, सलका, पैनारी, मेंड्रा, कोड़ा में रात 9:00 बजे संपन्न हुई इस पूरे 12 घंटे की रैली में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने क्षेत्र की जनता के दर्शन किए और उनका आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जो अभूतपूर्व आशीर्वाद उनको दिया उस आशीर्वाद का वह सम्मान करते हैं और इस आशीर्वाद के लिए वह काम करेंगे जनता हित में सारे काम होंगे जनता को सुख सुविधा मिले इस पर पूरा ध्यान होगा।


    मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल दूसरी बार विधायक चुने गए हैं जनता से उनका जुड़ाव पिछली बार भी बेहतर था और वह लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे इस बार भी जनता ने उन्हें वही प्रेम और स्नेह प्रदान किया है जो उन्हे पूर्व में मिला था और वह अच्छे खासे मतों से जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं, श्याम बिहारी जायसवाल आम लोगों के बीच आम व्यक्ति जैसा व्यवहार कायम रख पाने में प्रसिद्ध माने जाते हैं,वह जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं और उनसे संवाद भी वह सीधा रखते हैं इसलिए कांग्रेस के इस विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी को उनके सामने हार का सामना करना पड़ा।

    आभार व्यक्त कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको अंतर्गत मार्गो के मरम्मत हेतु वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
    Next Article बड़ी खबर : कल से ‘भारत संकल्प यात्रा’ की भव्य शुरुआत,, सभी जिलों से वर्चुअली जुड़ेंगे सीएम साय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?