त्रिपुरा में आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा दूसरी बार CM पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। समारोह अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में हुआ। CM माणिक साहा के बाद उनकी कैबिनेट के 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली।मंत्री के तौर पर सांतना चकमा, प्रणजीत सिंह, सुशांता चौधरी, रतन लाल नाथ, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री BJP कोटे से और एक मंत्री IPFT कोटे का है।
BJP-IPFT गठबंधन को 11 सीटों का नुकसानत्रिपुरा में BJP और IPFT ने गठबंधन में चुनाव लड़ा। जिसे 2018 के चुनाव के मुकाबले 11 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद भी इस गठबंधन ने 33 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। राज्य में BJP को 32 सीटें और IPFT को सिर्फ 1 सीट मिली। उधर, CPI (M) और कांग्रेस गठबंधन को राज्य में पिछले चुनाव के मुकाबले 2 सीटों के नुकसान के साथ 14 सीटें मिलीं। वहीं, राज्य में TPM ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की।