कोरबा/पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट पहुंचकर समस्याओं के समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में मलिकपुर पुलिस के द्वारा रामनगर वार्ड क्रमांक 27 वार्ड पार्षद (कांग्रेस )राजेंद्र सूर्यवंशी के अगुआई मैं वार्ड वासियों को एकत्रित करके चलित थाने का आयोजन किया गया।

निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मानिकपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ललन पटेल के नेतृत्व में सहायक सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर राठौर आरक्षक श्याम यादव पुलिस टीम आम लोगो के मध्य जाकर उनके साथ उनकी परेशानियां जानी और छोटी बातों का मौके पर ही समाधान भी किया।बस्ती वालो ने शामिल होकर पुलिस के साथ खुलकर बातें की अपनी समस्याएं गिनाई पुलिस की इस पहल से लोगों बहुत प्रसन्नता और संतुष्टि व्यक्त की। अवैध शराब के लिए मोहल्ले में समिति बनाने की पहल करने पुलिस ने लोगो को कहा।

इस अवसर पर उप निरीक्षक ललन पटेल यातायात सहित साइबर अपराध से बचाव की जानकारी रचनात्मक और सकारात्मक परिचर्चा लोग से की अपनी समस्याएं खुलकर बताए और चलित थाना लगाने की पुलिस पहल को सराहा ।

मानिकपुर पुलिस द्वारा लगाए गए चलित थाने को आम जनों का बेहतर प्रतिसाद देखते हुए,आगे भी और जिले के अन्य थानों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,मार्गदर्शन में, सतत इस प्रकार के कार्यक्रम के जारी रखने की बात कही है।