इम्फाल, 28 फरवरी। मणिपुर में पहले चरण के मतदान में सोमवार को राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार, विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एन लोकेन सहित अन्य ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान किया।
राज्यपाल ने सभी से हिंसा से दूर रहने और स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की अपील की। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भी लोगों ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
इम्फाल पूर्व के कांगपोकपी में मतदान के दौरान हिंसा की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में पहले दो घंटे में 10 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना मिली थी। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें दिखी हालांकि मतदान प्रक्रिया धीमी रही।
मतदाताओं ने कहा कि उनके पहचान पत्र से मतदाताओं की पहचान करने और मतदाता पर्ची जारी करने में अधिक समय लग रहा है। मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।
Previous Articleतीर्थराज पुष्कर के श्री चित्रकूट धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर 11 फीट के पूर्ण शिवलिंग का दिव्य भस्म स्नान
Next Article Leovegas India Casino Review 2022