*सतना लोकसभा अंतर्गत शासकीय इंदिरा महाविद्यालय के युवा रोल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीषा सिंह को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।जो सांसद गणेश सिंह की अनुपस्थिति पर नीतिगत निर्णय मे सांसद की भूमिका का निर्वहन करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर युवाओं में काफी हर्ष है का माहौल है युवाओं ने उनके निज निवास पहुंचकर गुलदस्ते प्रदान कर मिष्ठान खिला उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।मनीषा सिंह ने अपनी नियुक्ति पर सतना लोकसभा सांसद गणेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मनीषा सिंह ने कहा कि सांसद ने जो मुझ पर विश्वास जताया है मैं पूरी सत्य निष्ठा व ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करूंगी। शहर के शिक्षाविदों एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।